छापा मारकर एक किलो 85 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 

एन.डी.पी.एस. अधिनियम, 1985 के तहत किया गिरफ्तार

छापा मारकर एक किलो 85 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) द्वारा चित्तौडग़ढ़ जिले की बस्सी तहसील के संग्रामपुर गांव में एक घर पर छापा मारकर एक किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

चित्तौडगढ़। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) द्वारा चित्तौडग़ढ़ जिले की बस्सी तहसील के संग्रामपुर गांव में एक घर पर छापा मारकर एक किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोटा के उपनारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर ब्यूरों के अधिकारियों ने 25 अप्रैल को चित्तौडग़ढ़ जिले की बस्सी तहसील के संग्रामपुर गांव में एक घर पर छापा मारकर एक किलो 85 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, बरामद अवैध अफीम को जब्त कर लिया गया है और एन.डी.पी.एस. अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत