एसएमएस अस्पताल : बिलिंग काउंटर से ओपीडी तक इंतजार, कबाड़ में पड़े ऑक्सीजन सिलेंडर

अव्यवस्थाओं से जूझते मरीज-परिजन

एसएमएस अस्पताल : बिलिंग काउंटर से ओपीडी तक इंतजार, कबाड़ में पड़े ऑक्सीजन सिलेंडर
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एसएमएस अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्थाएं उनकी परेशानी बढ़ा रही।

जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एसएमएस अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्थाएं उनकी परेशानी बढ़ा रही हैं। बिलिंग काउंटर पर लंबी कतारें, ओपीडी में उमड़ती भीड़, गार्डों से मिलती अभद्रता, भीषण गर्मी में तपते टीन शेड के नीचे इंतजार करने की मजबूरी, कबाड़ के बीच पड़े ऑक्सीजन सिलेंडर और अव्यवस्थित पार्किंग अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है।

मरीज बोले- इलाज कम, परेशानी ज्यादा : दैनिक नवज्योति ने जब अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो कई अव्यवस्थाओं से सामना हुआ। अस्पताल के बिलिंग काउंटर पर सुबह से ही मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बिलिंग और पर्ची बनवाने में घंटों का समय लगने से कई मरीजों का उपचार प्रभावित हुआ। छोटे बच्चों, बुजुगार्ें और गंभीर मरीजों के साथ आए परिजनों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। दौसा से आए मरीज के परिजन राकेश ने बताया कि भीषण गर्मी में यहां इलाज कराना किसी जंग लड़ने से कम नहीं है। ओपीडी में भी भीड़ के चलते अव्यवस्था का माहौल बना रहा। डॉक्टरों को दिखाने और जांचों के लिए लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

परिजन गर्मी में खुले में बैठने को मजबूर : पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं होने से कई मरीज फर्श, सीढि़यों और खुले स्थानों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। बांगड़ परिसर के पास बने लोहे के टीन शेड में बैठे मरीज और उनके परिजन गर्मी से बेहाल नजर आए। धूप में तपते टीन शेड के नीचे उमस के बीच लोगों ने छायादार प्रतीक्षालय, पंखों, कूलर जैसी बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने की मांग की।

जगह-जगह कबाड़, बेतरतीब खड़े वाहन : अस्पताल परिसर में जगह जगह कबाड़ बिखरा हुआ है। कबाड़ के बीच खुले में पड़े ऑक्सीजन सिलेंडर भी चिंता का विषय बने हुए हैं। जीवनरक्षक उपकरणों का इस तरह असुरक्षित अवस्था में रखा होना उनके रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है। बांगड़ परिसर के बाहर बेतरतीब खड़े दोपहिया और चौपहिया वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता रहा। मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर लेकर निकलने में भी कठिनाई हुई।

Read More 16 अगस्त को अलवर आएंगे अमित शाह : 250 करोड़ के सरस डेयरी प्लांट का शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज भवन का करेंगे उद्घाटन

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन