संग्रहालय में डिस्प्ले के लिए लाए पेंटिंग्स
विदेशी पर्यटकों के लिए नया पर्यटन स्थल बनेगा
पर्यटकों को जल्द ही जयपुर में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय देखने को मिलेगा। यहां प्रदर्शित होने वाली पुरा सामग्रियों में कई ऐसी दुर्लभ वस्तुएं होंगी, जिन्हें पर्यटक पहली बार देखेंगे।
जयपुर। पुरानी विधानसभा में बनाए जा रहा राजस्थान धरोहर संग्रहालय देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए नया पर्यटन स्थल बनेगा। यहां पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले विभिन्न संग्रहालयों से यहां डिस्प्ले करने के लिए सालों पुरानी दुर्लभ वस्तुएं लाई जा रही हैं। विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय संग्रहालय सीकर, पाली, जोधपुर, अजमेर, जंतर-मंतर स्मारक, कोटा, हवामहल स्मारक, अलवर सहित अन्य संग्रहालयों से ज्वैलरी, टेराकोटा, पाषाण प्रतिमाएं, पेंटिंग सहित अन्य पुरा सामग्रियां राजस्थान धरोहर संग्रहालय लाई गई हैं। इन्हें जल्द यहां विभिन्न गैलरियों में डिस्प्ले किया जाएगा।
पर्यटकों को जल्द ही जयपुर में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय देखने को मिलेगा। यहां प्रदर्शित होने वाली पुरा सामग्रियों में कई ऐसी दुर्लभ वस्तुएं होंगी, जिन्हें पर्यटक पहली बार देखेंगे। इससे पहले पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में कई पुरा सामग्रियां प्रदर्शित हैं। इसे करीब 2400 साल से अधिक पुरानी बताया जाता है।

Comment List