पंचायत चुनाव : भाजपा चेहरों पर मंथन, सीएम भजनलाल शर्मा लगातार दूसरे दिन पार्टी मुख्यालय में

पहले चरण के टिकट हो रहे फाइनल

पंचायत चुनाव : भाजपा चेहरों पर मंथन, सीएम भजनलाल शर्मा लगातार दूसरे दिन पार्टी मुख्यालय में
राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार दूसरे दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ नेताओं के साथ संभावित प्रत्याशियों के चयन व चुनावी रणनीति पर चर्चा। जोधपुर और अजमेर संभाग की बैठकों में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ।

जयपुर। राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार दूसरे दिन सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां पंचायत चुनाव की रणनीति, संभावित प्रत्याशियों के चयन और योग्य चेहरों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया गया। इससे पहले रविवार को भी पार्टी मुख्यालय में बैठकों का दौर चला था।

संभागवार बैठकों में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा :

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा में संभागवार बैठकों के जरिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जा रही है। अब तक जोधपुर संभाग के अधिकांश जिलों को लेकर विचार-विमर्श हो चुका है। वहीं, रविवार को अजमेर संभाग की बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, संगठन महामंत्री और सह प्रभारी कुलजीत सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

बैठकों में पंचायत चुनाव के लिए उपयुक्त प्रत्याशियों की पहचान, टिकट वितरण और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की जा रही है। पार्टी नेतृत्व का जोर ऐसे चेहरों के चयन पर है, जिन्हें चुनाव मैदान में उतारा जा सके।

Read More दीपावली की तैयारियां शुरू, घरों में सफाई और रंग-रोगन का दौर

देर रात तक चला बैठकों का दौर :

Read More शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कवायद, पुरुषोत्तम शर्मा- दीपावली पर सिंधी कैम्प से ही चलेंगी रोडवेज बसें

पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सक्रियता लगातार बनी हुई है। रविवार को भी वे देर रात करीब एक बजे तक भाजपा मुख्यालय में रहे। सोमवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।

Read More दीपावली पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने लगाया नोट एवं सिक्का विनिमय मेला, ग्राहकों और आमजन को उपलब्ध कराए नए व स्वच्छ नोट एवं सिक्के

CM, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के नेतृत्व में होगा टिकट वितरण :

बैठक से बाहर आए बगरू विधायक कैलाश वर्मा ने बताया कि भाजपा में टिकट वितरण और चुनावी रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण की प्रक्रिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री के नेतृत्व में होगी।

प्रत्याशियों के चयन के साथ रणनीति पर भी फोकस :

कुल मिलाकर, राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कार्यालय में लगातार हो रही बैठकों के जरिए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार-विमर्श के साथ चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद जारी है। अब सबकी नजरें इस बात पर रहेंगी कि पार्टी किन चेहरों पर भरोसा जताती है और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण