सचिवालय में मजबूत होगी पार्किंग व्यवस्था, पीडब्ल्यूडी ने तैयार किया एक्शन प्लान

जयपुर सचिवालय: ₹5.42 करोड़ से सुधरेगी पार्किंग व्यवस्था

सचिवालय में मजबूत होगी पार्किंग व्यवस्था, पीडब्ल्यूडी ने तैयार किया एक्शन प्लान
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय की बेसमेंट पार्किंग में रिसाव की समस्या दूर की जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है, जो सितंबर 2026 तक पूरा होगा।

जयपुर। सचिवालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था को और मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने फ्रंट लॉन के नीचे बनी दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग में पानी रिसाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है।

पीडब्ल्यूडी के अनुसार फ्रंट लॉन के एक्सपेंशन जॉइंट्स से पानी रिसाव के कारण बेसमेंट-1 और बेसमेंट-2 में कॉलम, बीम और स्लैब के स्टील में जंग लगने लगी थी। अब लगभग 5 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य कर इन सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा फर्म को कार्यादेश जारी कर दिया गया है और कार्य सितंबर 2026 तक पूरा करना अनिवार्य किया गया है।

इस कार्य के पूर्ण होने से सचिवालय के कार्मिकों और यहां आने वाले आमजन को पार्किंग संबंधी राहत मिलेगी। वर्तमान में बेसमेंट-1 और बेसमेंट-2 में लगभग 450 चार पहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता उपलब्ध है, जिसे सुरक्षित और सुचारु बनाया जाएगा।

इसके साथ ही सचिवालय के प्रवेश द्वार के पास निर्माणाधीन नॉर्थ ब्लॉक के नीचे तीन मंजिला बेसमेंट पार्किंग में 268 चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्पेस तैयार किया जा रहा है। यह सुविधा जून माह तक आमजन के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव  

सरकार के इस कदम से सचिवालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ संरचनात्मक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Read More सोम को बूंदों का ‘नम: शिवाय’ : जयपुर में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर सहित कई जिलों में बरसे बादल 

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग