असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

6 अक्टूबर से लागू होगा नया टाइमटेबल

असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक संशोधन किया है। 6 अक्टूबर से यह ट्रेन असारवा स्टेशन से सुबह 8:45 बजे प्रस्थान करेगी और हिम्मतनगर स्टेशन पर सुबह 10:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन अपने निर्धारित समय पर कानपुर पहुंचेगी।

जयपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के असारवा एवं हिम्मतनगर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा 6 अक्टूबर से असारवा स्टेशन से परिवर्तित समय पर प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा असारवा से सुबह 8.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा हिम्मतनगर स्टेशन पर परिवर्तित समय सुबह 10.25 बजे आगमन एवं 10.27 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद रेलसेवा अपने निर्धारित समयानुसार कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहली बैठक, तीन दिनों में होगा फैसला यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहली बैठक, तीन दिनों में होगा फैसला
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सोमवार को नई दिल्ली...
जयरामपुरा: 27 नवंबर को आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी होंगे 
पहले नौकरी का ऑफर, फिर फीस पर फीस की डिमांड; QR कोड भेजकर युवती के खाते से उड़ाए लाखों रूपए
विदेश में 51 चैप्टर्स के जरिए प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ रहा राजस्थान, 10 दिसंबर को होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस 
वनक्षेत्र में घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद चिकित्सालय में मृत घोषित 
आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति
डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार