नीम का थाना रेलवे स्टेशन की बदलती तस्वीर, यात्रियों को जल्द मिलेंगी नई सुविधाएं

वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा विकसित

नीम का थाना रेलवे स्टेशन की बदलती तस्वीर, यात्रियों को जल्द मिलेंगी नई सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा के लिए बरामदा (पोर्च), दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश–कक्ष, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग शौचालयों के साथ उन्नत प्रतीक्षालय तथा सर्कुलेटिंग एरिया में पे एण्ड यूज शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में नीम का थाना रेलवे स्टेशन का कायाकल्प 16.15 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। पुनर्विकसित स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि कार्यों में स्टेशन की ओर आने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान, साइनेज में सुधार और सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण शामिल है। साथ ही दोपहिया, चौपहिया और दिव्यांगजन के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा विकसित की जा रही है।

यात्रियों की सुविधा के लिए बरामदा (पोर्च), दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश–कक्ष, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग शौचालयों के साथ उन्नत प्रतीक्षालय तथा सर्कुलेटिंग एरिया में पे एण्ड यूज शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्टेशन पर नये अतिथि-कक्ष (वीआईपी रूम), स्टेशन भवन के आंतरिक व बाहरी भाग का नवीनीकरण, प्लेटफार्म पर आश्रयों (सेल्टर्स) की व्यवस्था और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाओं सहित नए शौचालय ब्लॉक व पानी बूथ बनाए जा रहे हैं। सभी स्थानों पर दिव्यांगजनों की आसान पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। स्टेशन पर यात्रियों की जानकारी के लिए कोच प्रदर्शन बोर्ड भी लगाया जाएगा। इन सभी कार्यों के लगभग पूर्ण होने के बाद नीम का थाना रेलवे स्टेशन यात्रियों को नई और उत्कृष्ट सुविधाओं से लैस आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान
प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में मौसम बदला। कहीं तेज...
एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद
धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार