रेलवे के कंबल की बदलेगी तस्वीर, हर यात्रा के बाद बदला जाएगा कवर

नवंबर तक सभी ट्रेनों के एसी कोच में होगी व्यवस्था

रेलवे के कंबल की बदलेगी तस्वीर, हर यात्रा के बाद बदला जाएगा कवर
यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने कंबल के साथ अलग कवर देने की पहल शुरू की। जयपुर मंडल की चार ट्रेनों के सभी एसी कोच में सुविधा लागू। बीकानेर-जोधपुर मंडल की कुछ ट्रेनों में भी कवर उपलब्ध। यात्रा के बाद कवर बदलकर धुलाई की जाएगी।

जयपुर। यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने कंबल को लेकर नई पहल शुरू की है। अब यात्रियों को कंबल के साथ अलग कवर दिया जा रहा है। जयपुर मंडल की चार ट्रेनों के सभी एसी कोच में यह सुविधा लागू हो चुकी है, जबकि बीकानेर और जोधपुर मंडल की कुछ ट्रेनों में चुनिंदा एसी कोच में कवर उपलब्ध कराया जा रहा है। रेलवे में इस पहल की शुरुआत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर-असारवा ट्रेन में सांगानेरी प्रिंट वाले कंबल कवर के साथ की थी। कवर मिलने से यात्रियों में रेलवे के कंबल की स्वच्छता को लेकर भरोसा बढ़ा है। बीकानेर और जोधपुर मंडल की कई ट्रेनों में यह सुविधा अभी फर्स्ट एसी, ए-1, ए-2 या अन्य चुनिंदा कोच में दी जा रही है।

इन ट्रेनों में मिल रहा कंबल कवर : जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस, जयपुर-असारवा सुपरफास्ट, जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस और जयपुर-उदयपुर सुपरफास्ट के सभी एसी कोच में कवर दिया जा रहा है। बीकानेर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट, जोधपुर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट, जोधपुर-मंडोर एक्सप्रेस और जोधपुर-बांद्रा सूर्यनगरी एक्सप्रेस में भी चुनिंदा एसी कोच में यह सुविधा उपलब्ध है।

कंबल कवर की धुलाई भी होगी : हर यात्रा के बाद कवर को बदला जाएगा और धुलाई के लिए भेजा जाएगा। इससे कंबल की स्वच्छता बेहतर रखने में मदद मिलेगी।

टॉयलेट को बनाया लिनेन स्टोर : अतिरिक्त कवर और बढ़े हुए लिनेन स्टॉक को रखने के लिए रेलवे ने एक एसी कोच के टॉयलेट को मॉडिफाई कर लिनेन स्टोरेज रूम बनाया है।

Read More एसीबी की बड़ी कार्रवाई : साइबर क्राइम थाने के 4 पुलिसकर्मी 2.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मुकदमें में नाम हटाने की एवज में मांगी घूस

रेलवे के सामने अब पर्याप्त कवर की उपलब्धता, धुलाईए पैकिंग और समय पर ट्रेनों तक दोबारा सप्लाई की चुनौती है। 25 जोड़ी ट्रेनों में सुविधा शुरू: उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित 25 जोड़ी ट्रेनों के एसी कोच में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। अगले तीन माह में सभी ट्रेनों में कर लिया जाएगा। इससे यात्री सुविधा के साथ स्वच्छ यात्रा का लाभ ले सकेंगे।

Read More टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को लेकर स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी के निर्देश

-अमित सुदर्शन, सीपीआरओ  

Read More राजस्थान में पीएम गति शक्ति पोर्टल पर राजस्व भूमि की किस्म और विवरण होंगे मैप, बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन चयन होगा आसान

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : शुद्ध सोना हुआ महंगा और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव   इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : शुद्ध सोना हुआ महंगा और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव  
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना 1,500 रुपए उछलकर 1,65,000 रुपए प्रति दस...
विकसित भारत की कल्पना शिक्षा में एआई एजेंट के बिना अधूरी
एथेनॉल नीति पर बैज का बड़ा सवाल- चीनी महंगी हुई तो पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं?
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला : प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्रभावकों को किया 25-25 हजार का भुगतान, भ्रष्टाचार से इकट्‌ठा हुए पैसे का हो रहा इस्तेमाल
ईरान को ट्रंप की दो टूक- समझौते का मौका गंवाया, अब आर्थिक प्रहार  
मिस ओशियन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया का प्री-फिनाले, आज होगा ग्रैंड फिनाले और विजेताओं की आधिकारिक ताजपोशी