सेहत से खिलवाड़ : 1450 लीटर मिलावटी और खट्टा दूध कराया नष्ट, मिलावटखोरों के खिलाफ चिकित्सा विभाग का सख्त एक्शन 

मिलावटी दूध के खिलाफ बड़ा एक्शन

सेहत से खिलवाड़ : 1450 लीटर मिलावटी और खट्टा दूध कराया नष्ट, मिलावटखोरों के खिलाफ चिकित्सा विभाग का सख्त एक्शन 
जयपुर में मिलावटखोरी के खिलाफ आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देर रात औचक निरीक्षण कर कृष्णा डेयरी और दूध के टैंकरों से नमूने लिए। जांच में बदबूदार और अमानक पाए जाने पर 1450 लीटर मिलावटी दूध मौके पर ही नष्ट कराया गया।

जयपुर।  खाद्य और पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में सीएमएचओ प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में दूध में मिलावट करने वाले विक्रेताओं, संग्रहकर्ताओं और मिलावटी दूध लेने वाली डेयरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इसमें दो जगहों पर 1450 लीेटर मिलावटी दूध नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार देर रात तक विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण और कार्रवाई कर कृष्णा दूध डेयरी, साहिब रामपुर अनोपूरा, कालाडेरा जयपुर से जांच के लिए दूध के नमूने लिए। डेयरी संचालक शायर चौधरी से संकलित दूध के स्रोतों की जानकारी भी जुटाई, ताकि मिलावटी दूध के पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सके। निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर संचालक को नोटिस जारी किया गया। नमूना लेने के बाद डेयरी में रखा लगभग 700 लीटर दूध बदबूदार पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया।

यहां भी कार्रवाई: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का दल देर रात तक लगातार निरीक्षण करते हुए चीथवाड़ी क्षेत्र में मावा निर्माण इकाइयों को दूध सप्लाई करने वाले तीन टैंकरों का निरीक्षण किया। इनमें एसएस डेयरी घटवाड़ी, यादव दूध डेयरी मूंडरू और नारायणपुर-कोटपूतली निवासी जितेंद्र शर्मा के टैंकर शामिल थे। तीनों टैंकरों से दूध के नमूने लिए गए। जितेंद्र शर्मा के टैंकर में रखा लगभग 750 किलोग्राम दूध प्रारंभिक जांच में मानक स्तर का नहीं पाए जाने पर उसे भी नष्ट कराया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत