पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार : स्कूटी और बाइक जब्त, स्मैक का नशा करने के लिए करते थे चोरी

दूसरी स्कूटी या बाइक चोरी कर लेते है

पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार : स्कूटी और बाइक जब्त, स्मैक का नशा करने के लिए करते थे चोरी

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की चार स्कूटी और एक बाइक जब्त की है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह चोरी स्मैक का नशा करने के लिए करते थे।  

जयपुर। जयपुर जिला विशेष टीम और एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बुधवार को शातिर वाहन चोरों वसीम (28) निवासी डिग्गी रोड ईदगाह मस्जिद के पास सांगानेर मालपुरा गेट और गौरव सिन्धी निवासी जवाहर को गिरफ्तार  किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की चार स्कूटी और एक बाइक जब्त की है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह चोरी स्मैक का नशा करने के लिए करते थे।  

पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि डीएसटी टीम के एएसआई छीतरमल, हैड कांस्टेबल अविनाश और कांस्टेबल धर्मेन्द्र ने सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने वाहन एयरपोर्ट, मालवीय नगर, गांधी नगर और एसएमएस इलाके से चोरी किए थे। इसके अलावा पर्स स्नेचिंग और सूने घरों में भी चोरी करते हैं। चोरी कर माल को सस्ते दामों में कबाड़ी या राह चलते लोगों को बेच देते हैं। चोरी की गई स्कूटी और बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर सुनसान जगह छोड़ देते फिर दूसरी स्कूटी या बाइक चोरी कर लेते है। 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब