फेक क्यूआर कोड से ठगी : पुलिस ने दी चेतावनी, व्यापारी अपना क्यूआर कोड सुरक्षित स्थान पर रखें

यह उनका नया तरीका है

फेक क्यूआर कोड से ठगी : पुलिस ने दी चेतावनी, व्यापारी अपना क्यूआर कोड सुरक्षित स्थान पर रखें
एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी की है। साइबर अपराधी लगातार अपनी चालें बदल रहे हैं, और यह उनका नया तरीका है।

जयपुर। अगर आप दुकान पर सामान खरीदकर क्यूआर कोड से पेमेंट करते हैं, तो सावधान हो जाइए। राजस्थान पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक नए तरीके के खिलाफ  चेतावनी जारी की है। अपराधी अब दुकानों और प्रतिष्ठानों पर असली क्यूआर कोड के ऊपर नकली क्यूआर कोड चिपका रहे हैं, जिससे आप जो पैसा दुकानदार को दे रहे हैं, वह सीधे धोखेबाजों के खाते में जा रहा है। एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी की है। साइबर अपराधी लगातार अपनी चालें बदल रहे हैं, और यह उनका नया तरीका है।

ऐसे हो रही है धोखाधड़ी
आजकल हम सब दुकानों पर पेटीएम, फोनपे, गूगल पे ऐप्स से क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करते हैं। अपराधी इसी का फायदा उठा रहे हैं। वे बड़ी चालाकी से दुकानदारों के असली क्यूआर कोड जो उन्हें पेमेंट कम्पनियों से मिलते हैं, पर अपना बनाया हुआ नकली क्यूआर कोड चिपका देते हैं। दुकानदार को अक्सर तब पता चलता है जब उसे पेमेंट मिलने का मैसेज नहीं आता लेकिन तब तक ग्राहक जा चुका होता है और पैसा अपराधियों तक पहुंच चुका होता है।

ऐसे रहें सुरक्षित

  • क्यूआर कोड सुरक्षित जगह पर रखें, अपने दुकान के क्यूआर कोड को ऐसी जगह लगाएं जहां कोई आसानी से उसे बदल न सके या उस पर कुछ चिपका न सके।
  •  रात में हटा लें, अगर हो सके, तो रात में दुकान बंद करते समय क्यूआर कोड को अंदर सुरक्षित रख लें।
  •  नियमित जांच करें, अपने क्यूआर कोड को ध्यान से देखें, चैक करें कि उस पर कोई और क्यूआर कोड तो नहीं चिपका हुआ है।
  •  भुगतान होते ही चेक करें, पेमेंट आने के बाद तुरंत अपने फोन पर या बैंक खाते में चेक करें कि पैसा आया है या नहीं।

यहां करें शिकायत 

Read More ‘सुजस’ क्विज के विजेताओं का सम्मान, युवाओं में बढ़ रही जागरूकता

  • अगर आप इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं या आपको कुछ भी संदिग्ध लगता है तो तुरंत पुलिस को बताएं।
  •  साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930
  •  साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ।
  •  अपने नजÞदीकी पुलिस स्टेशन।
  •  साइबर पुलिस स्टेशन।
Tags: cheated

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस