छात्रसंघ चुनाव करवाने को लेकर आंदोलित छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, बेनीवाल बोले- यह कृत्य हिटलरशाही शासन का उदाहरण 

छात्रसंघ चुनाव करवाने को लेकर आंदोलित छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, बेनीवाल बोले- यह कृत्य हिटलरशाही शासन का उदाहरण 

राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठी और थप्पड़ मारते हुए छात्र नेताओं को जबरन पुलिस वैन में बैठाया।

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठी और थप्पड़ मारते हुए छात्र नेताओं को जबरन पुलिस वैन में बैठाया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आरएलपी पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला। बेनीवाल ने कहा कि यह कृत्य हिटलरशाही शासन का उदाहरण है। 

हनुमान बेनीवाल ने एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि "जयपुर में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर आंदोलित छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना निंदनीय है,राजस्थान सरकार का यह कृत्य हिटलरशाही शासन का उदाहरण है ! छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर RLP छात्रों के साथ खड़ी है ! मुख्यमंत्री भजनलाल जी आप छात्रों के इस आंदोलन को हल्के में नही क्योंकि राज्य की युवा शक्ति ने एक राय होकर आंदोलन किया तो सरकार उसे संभाल नही पाएगी! विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों को डराने के लिए पुलिस का डेरा डालकर बैठे रहना विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर सवालिया निशान है ! मैंने छात्रों की मांग को लेकर राज्य के मुख्य सचिव से दूरभाष पर वार्ता की है वहीं जयपुर पुलिस कमिश्नर से भी दूरभाष पर वार्ता करके हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने को कहा है !

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी