प्रधानमंत्री ने किया बीएसएनएल 4G का शुभारंभ : राजस्थान के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगी हाईस्पीड इंटरनेट, सीतापुरा जेईसीसी से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए वर्चुअल शामिल

विकास की रफ्तार तेज होगी 

प्रधानमंत्री ने किया बीएसएनएल 4G का शुभारंभ : राजस्थान के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगी हाईस्पीड इंटरनेट, सीतापुरा जेईसीसी से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए वर्चुअल शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की स्वदेशी 4G नेटवर्क सेवा का शुभारंभ किया

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की स्वदेशी 4G नेटवर्क सेवा का शुभारंभ किया। राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में वर्चुअल रूप से जुड़े। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज का दिन भारत की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। बीएसएनएल का यह 4G नेटवर्क अब गांव-गांव तक डिजिटल इंडिया की ताकत पहुंचाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ इंटरनेट सेवा नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बीएसएनएल की स्वदेशी 4G सेवा राजस्थान में डिजिटल डिवाइड को कम करेगी। छोटे कस्बों और गांवों के युवाओं को अब बड़े शहरों जैसी तेज इंटरनेट सुविधा मिलेगी, जिससे वे भी ऑनलाइन शिक्षा और रोजगार के अवसरों से सीधे जुड़ सकेंगे।”

बीएसएनएल राजस्थान महाप्रबंधक विक्रम मालवीय ने बताया कि राजस्थान में पहले चरण में जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर जिलों में यह सेवा शुरू होगी। इसके बाद धीरे-धीरे राज्य के सभी जिलों और पंचायत मुख्यालयों तक इसका विस्तार किया जाएगा।

विकास की रफ्तार तेज होगी 
राजस्थान में करीब 35% ग्रामीण आबादी अब भी सीमित इंटरनेट स्पीड पर निर्भर है। नई सेवा से यह अंतर तेजी से कम होगा।
टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन क्लासेस, डिजिटल पेमेंट्स और ई-गवर्नेंस को नई रफ्तार मिलेगी।
राज्य सरकार ने आगामी दो वर्षों में हर पंचायत मुख्यालय को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

Read More जयपुर को विकास का 219 करोड़ का तोहफा, पार्क और सड़क परियोजनाओं को मिली हरी झंडी

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
ट्रक और निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत में सरकारी शिक्षक व बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री...
पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर