उत्तराखंड में बड़ा हादसा: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 5 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

टिहरी में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 5 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

टिहरी जिले में 30–35 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 70 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना पर SDRF और प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

उत्तराखंड।  उत्तराखंड से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि, उत्तराखंड के टिहरी जिले में 30—35 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 70 फीट गरही खाई में गिर गई। इस हादसे के बाद सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 

पुलिस के द्वारा दी गई सूचना केे आधार पर बताया जा रहा है कि, हादसे में करीब 5 लोगों की मौत हुई है और बाकी बचे हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ये हादसा टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी हिंडोलाखाल के पास हुआ। फिलहाल, बचाव दल मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी