अंता विधानसभा उपचुनाव : नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक प्रमोद भैया जैन को देवनानी ने दिलाई शपथ, बधाई देते हुए जताई उम्मीद

जीत ने अंता में कांग्रेस का मनोबल बढ़ाया

अंता विधानसभा उपचुनाव : नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक प्रमोद भैया जैन को देवनानी ने दिलाई शपथ, बधाई देते हुए जताई उम्मीद
अंता विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक प्रमोद भैया जैन ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में विधायकी की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, कांग्रेस विधायक अशोक चांदना,अमीन कागजी और कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित बोहरा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक प्रमोद भैया जैन ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में विधायकी की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, कांग्रेस विधायक अशोक चांदना,अमीन कागजी और कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित बोहरा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रमोद भैया जैन की जीत ने अंता में कांग्रेस का मनोबल बढ़ाया है और राजनीति के विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम भविष्य की रणनीतियों को भी प्रभावित करेगा। समारोह में मौजूद नेताओं और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधायक को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेंगे और प्रभावी जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन  यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार परिचालन संबंधी कारणों से 16 अगस्त को नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा अजमेर से दौराई...
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया
जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च
ओडिशा में स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी : 400 विद्यार्थी फंसे, छात्राओं को निकालने के लिए ली नावों की मदद