संरक्षण क्षमता महोत्सव सक्षम में बोले बागडे : ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी मिलकर करें प्रयास, स्वच्छ और हरित ऊर्जा का हो उपयोग 

सौर ऊर्जा  मे राजस्थान प्रथम स्थान पर है

संरक्षण क्षमता महोत्सव सक्षम में बोले बागडे : ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी मिलकर करें प्रयास, स्वच्छ और हरित ऊर्जा का हो उपयोग 

बावड़ियों और पेड़ लगाने की रही परंपरा की चर्चा करते हुए कहा कि धनी वही है जो अधिक से अधिक पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सौगात दे।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि जलवायु संकट के इस दौर में अधिकाधिक पेड़ लगाना हमारी प्राथमिकता बने। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण का मूल मंत्र यही है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए सोचें। उतनी ही ऊर्जा का उपयोग करें जिससे काम चल सकें। उन्होंने पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल ऑयल का उपयोग कर उत्सर्जन और तेल आयात कम किए जाने के प्रयासों की भी आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में राज्य और केंद्र सरकारों की अनुदान योजनाओं का अधिकाधिक प्रयास किया जाए। बागडे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और तेल एवं गैस कंपनियों द्वारा आयोजित संरक्षण क्षमता "सक्षम" 2025 के उदघाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान में कुएं, बावड़ियों और पेड़ लगाने की रही परंपरा की चर्चा करते हुए कहा कि धनी वही है जो अधिक से अधिक पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सौगात दे।

उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद पेट्रोलियम उत्पादों का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का घरेलू उत्पादन देश की बढ़ती हुई माँग को पूरा करने में असक्षम है।  हम वर्तमान में कच्चे तेल की जरूरतों का लगभग 80 प्रतिशत से भी ज्यादा आयात करते हैं। इससे बड़ी मात्रा मे विदेशी मुद्रा का व्यय होता है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में ऊर्जा संरक्षण के साथ वैकल्पिक स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग हमारी प्राथमिकता बने। राज्यपाल ने  कहा कि सौर ऊर्जा  मे राजस्थान प्रथम स्थान पर है और पवन ऊर्जा में तीसरे स्थान पर होने को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी को मिलकर ऊर्जा के निर्माण और कम से कम उपयोग कर राष्ट्र को तेल, गैस में आत्मनिर्भर किए जाने पर जोर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर