शुद्ध आहार अभियान में बड़ी कार्रवाई : मिलावटी पनीर की पिकअप पकड़ी, 350 किलो पनीर नष्ट

मिठाइयों की निर्माण इकाइयों एवं विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी

शुद्ध आहार अभियान में बड़ी कार्रवाई : मिलावटी पनीर की पिकअप पकड़ी, 350 किलो पनीर नष्ट
टीम ने पिक अप द्वारा मिलावटी पनीर सप्लाई किए जाने की सूचना पर आज अलसुबह जगतपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर पिक अप मारुति ईको को रुकवाकर चेक किया, जिसमें प्लास्टिक के इस बॉक्स में लगभग 350 किलो पनीर धौलपुर निवासी अभिषेक हरियाणा के नूहं जिले में पनीर बनाने वालों से बेचने के लिए था।

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर सी एम एच ओ द्वितीय की टीम ने अलसुबह कार्यवाही करते हुए 350 किलो पनीर नष्ट करवाया। सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार दीपावली के त्यौहार के मध्यनजर अलग अलग टीमें बनाकर सघन अभियान के रूप में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री विशेषकर घी,तेल, मसाले,पनीर,मावा, मिठाइयों की निर्माण इकाइयों एवं विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में टीम ने पिक अप द्वारा मिलावटी पनीर सप्लाई किए जाने की सूचना पर आज अलसुबह जगतपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर पिक अप मारुति ईको को रुकवाकर चेक किया, जिसमें प्लास्टिक के इस बॉक्स में लगभग 350 किलो पनीर धौलपुर निवासी अभिषेक हरियाणा के नूहं जिले में पनीर बनाने वालों से बेचने के लिए था। वो शहर के ढाबों, रेस्टोरेंट एवं दूध पनीर की दुकानों पर रुपए 220 प्रति किलो बेचता है। प्रथम दृष्टया पाउडर और पॉम ऑयल से पनीर तैयार होना बताया। मौके पर टीम द्वारा पनीर के नमूने लेकर शेष पनीर को नष्ट करवाया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेलवे ने स्थगित किया आरयूबी निर्माण का ब्लॉक, 7 ट्रेनें अब नहीं होंगी प्रभावित रेलवे ने स्थगित किया आरयूबी निर्माण का ब्लॉक, 7 ट्रेनें अब नहीं होंगी प्रभावित
जोधपुर मंडल के आशापुरा गोमट-पोकरण रेलखंड पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक रेलवे ने स्थगित...
सुशासन के वैश्विक मूल्यांकन का आधार बनेगा IIAS गवर्नेंस इंडेक्स : वी. श्रीनिवास 
छोटे-मोटे झगड़े क्रूरता की श्रेणी में नहीं, 11 साल बाद अचानक दहेज की मांग संभव नहीं : हाईकोर्ट
मंगोलिया: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना देंगे इस्तीफा, 2021 में प्रचंड बहुमत के साथ आए थे सत्ता में
सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के अहम फैसलों का संकलन, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया विमोचन
गोपाष्टमी पर जयपुर में हुआ राष्ट्रस्तरीय गौ पूजन एवं कालभैरव पूजन समारोह, श्री पिंजरापोल गौशाला परिसर में हुआ भव्य आयोजन
अमिताभ-अभिषेक को गैंगस्टर गोल्डी की धमकी: हमारे 200 लड़के तैयार, बुलेटप्रूफ शीशे भी नहीं बचा पाएंगे