रेल मंत्री ने 195 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की : भगत की कोठी, जोधपुर में मैंटेनेंस डिपो के द्वितीय चरण का कार्य स्वीकृत

वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण के लिए 167 करोड़ रुपए की लागत

रेल मंत्री ने 195 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की : भगत की कोठी, जोधपुर में मैंटेनेंस डिपो के द्वितीय चरण का कार्य स्वीकृत

राजस्थान में रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी करने के क्रम में भगत की कोठी, जोधपुर में अत्याधुनिक तकनीक युक्त स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के लिए वंदे भारत मैंटेनेंस डिपो का कार्य प्रगति पर है। अनुरक्षण सुविधाओं का विस्तार करने में भगत की कोठी में मैंटेनेंस सह वर्कशॉप डिपो के कार्य के द्वितीय चरण को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति प्रदान की।

जयपुर। राजस्थान में रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी करने के क्रम में भगत की कोठी, जोधपुर में अत्याधुनिक तकनीक युक्त स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के लिए वंदे भारत मैंटेनेंस डिपो का कार्य प्रगति पर है। अनुरक्षण सुविधाओं का विस्तार करने में भगत की कोठी में मैंटेनेंस सह वर्कशॉप डिपो के कार्य के द्वितीय चरण को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति प्रदान की। अनुरक्षण डिपो के विस्तार से भविष्य में अत्याधुनिक तकनीक युक्त स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों का अनुरक्षण एक ही स्थान पर संभव हो सकेगा, जिससे क्षेत्र में अधिक ट्रेनों का संचालन हो सकेगा और रेल कनेक्टिविटी का विस्तार होगा। भगत की कोठी में स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण के लिए 167 करोड़ रुपए की लागत से वंदे भारत मैंटेनेंस डिपो के निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री की ओर से 16 फरवरी, 2024 को किया था तथा इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है।

भगत की कोठी में अत्याधुनिक तकनीक युक्त स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण सुविधाओं का विस्तार करने के क्रम में रेल मंत्री की ओर से मैंटेनेंस सह वर्कशॉप डिपो के कार्य के द्वितीय चरण को 195 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति प्रदान की गई है। भगत की कोठी में मैंटेनेंस कम वर्कशॉप डिपो के द्वितीय चरण के कार्य में अनुरक्षण सुविधाओं के विस्तार में इंस्पेक्शन बे-लाइन पर कवर्ड शेड़, वृह्द कवर्ड वर्कशॉप क्षेत्र का विकास, ओएचई सुविधा युक्त पिट लाइन, पिट व्हील अनुरक्षण का विस्तार, सर्विस बिल्डिंगों का निर्माण आदि का कार्य किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं