बारिश ने रोकी उड़ानें : खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट, यात्री परेशान

स्थिति सामान्य होने के बाद उड़ान को दिल्ली भेजा गया

बारिश ने रोकी उड़ानें : खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट, यात्री परेशान

दिल्ली में खराब मौसम के चलते मंगलवार रात इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट गोवा से दिल्ली जा रही थी, लेकिन खराब दृश्यता और मौसम की स्थिति के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी। ऐसे में फ्लाइट को रात करीब 2:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

जयपुर। दिल्ली में खराब मौसम के चलते मंगलवार रात इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट गोवा से दिल्ली जा रही थी, लेकिन खराब दृश्यता और मौसम की स्थिति के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी। ऐसे में फ्लाइट को रात करीब 2:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

लगभग सवा घंटे तक जयपुर में रुकने के बाद फ्लाइट रात 3:30 बजे दोबारा दिल्ली के लिए रवाना हुई। अचानक हुए डायवर्जन के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने देरी और असुविधा को लेकर नाराज़गी भी जताई। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था और स्थिति सामान्य होने के बाद उड़ान को दिल्ली भेजा गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार
मायरा मीठा करने सुजानगढ़ आ रहा एक परिवार दुर्घटना के शिकार हो गया। घटना में दो युवकों की मौत हो...
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में फर्जी मतदान का लगाया आरोप
विवाह योग्य उम्र नहीं रखने वाले बालिग भी रह सकते हैं साथ : अदालत ने कहा- लिव इन संबंध न तो अवैध हैं और ना ही बिना विवाह साथ रहना अपराध
माटी बचेगी तभी तो मानव बचेगा
पहली बार महिला हॉकी का स्वर्ण : पांच साल पहले माता-पिता को खोया, दो साल बाद दुर्घटना में बड़े भाई की हुई मौत ; लेकिन टूटी नहीं निकिता टोप्पो
रूसी राष्ट्रपति व्लादी​मीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, राजघाट पर महात्मा गांधी को किया याद 
हवाई यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : अब तक 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल