वर्षा मापी यंत्र खरीदेगा जल संसाधन विभाग, भरतपुर संभाग में बरसा पानी
आंकड़े अधिक सटीक और त्वरित मिल सकेंगे
प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है।
जयपुर। प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। जल संसाधन विभाग ने बारिश के आंकड़ों की सटीक जानकारी के लिए 150 नॉन-रिकॉर्डिंग वर्षा मापी ग्लास खरीदने का निर्णय लिया है। इन यंत्रों से वर्षा माप के आंकड़े अधिक सटीक और त्वरित मिल सकेंगे।
विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार, धौलपुर के सैपऊ में दो स्थानों पर 117-117 मिमी बारिश हुई। धौलपुर शहर में 105 मिमी और मनिया में 102 मिमी वर्षा दर्ज हुई। भरतपुर के बरेठा बांध में 93 मिमी और बयान में 83 मिमी बारिश हुई।
भरतपुर संभाग में इस दौरान बारिश का विशेष असर देखा गया, जहां कई जगहों पर एक इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, प्रदेश में 20 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश हुई, जिसमें 2 स्थानों पर अति भारी और 6 स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। मानसून की यह सक्रियता किसानों और जल भंडारण के लिए राहत लेकर आई है।

Comment List