राजस्थान बजट 2026-27 : स्कूली बच्चों को मिलेगा खेल किट और जादुई पिटारा, छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी सहायता राशि; आंगनबाड़ियों को किया जाएगा आधुनिक नंद घर में अपग्रेड 

स्टूडेंट्स को फ्री यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ खर्च होंगे

राजस्थान बजट 2026-27 : स्कूली बच्चों को मिलेगा खेल किट और जादुई पिटारा, छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी सहायता राशि; आंगनबाड़ियों को किया जाएगा आधुनिक नंद घर में अपग्रेड 

मेधावी छात्र अपने स्तर पर टैबलेट-लैपटॉप खरीद सकेंगे। इसके लिए उन्हें 20 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। सरकार स्कूली बच्चों को खेल किट और जादुई पिटारा देगी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। कुमारी ने राज्य की भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण है। उन्होंने पूर्वाह्न ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही के शुरु होने के साथ ही अपना बजट भाषण शुरु किया और दो घंटे 54 मिनट तक बजट भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विभिन्न घोषणाएं की।

बजट भाषण में कहा कि संस्कृति हमारी उड़ान है, विकास हमारी पहचान है, दोनों को आगे लेकर बढ़ा रहा है राजस्थान। इस दौरान उन्होंने छात्रों के लिए बड़ी घोषणाएं की। व‍ित्‍त मंत्री ने 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों के लिए घोषण करते हुए कहा कि मेधावी व‍िद्यार्थ‍ियों को पारदर्शिता के साथ टैबलेट और लैपटॉप की सुविधा मिले। इसके लिए ई-बाउचर दिए जाएंगे। मेधावी छात्र अपने स्तर पर टैबलेट-लैपटॉप खरीद सकेंगे। इसके लिए उन्हें 20 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। सरकार स्कूली बच्चों को खेल किट और जादुई पिटारा देगी। इस पर 323 करोड़ का खर्च होगा। कक्षा 1 से 8वीं तक के 40 लाख स्टूडेंट्स को फ्री यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ खर्च होंगे।

इसके अलावा प्रदेश की 17,895 आंगनबाड़ी केंद्रों को बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। ने आंगनबाड़ियों की मरम्मत के लिए 275 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 700 से अधिक आंगनबाड़ियों को आधुनिक 'नंद घर' में अपग्रेड करेंगे। इसके लिए 225 करोड़ रुपए लगाए जाएंगे। महिला स्वयं सहायता समूह को दिए जाने वाले कर्ज की सीमा को 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ करने की भी सरकार ने घोषणा की गई है।

 

Read More ग्राम पंचायत में नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन राशि जमा करने की मांग : सुरेश मोदी ने उठाया मामला, कहा- पंचायत स्तर पर नलकूप की स्थिति खराब

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की नहीं हो सकी लैंडिंग, यात्रियों में भय

Read More वैश्विक स्टोन उद्योग का महाकुंभ : जेईसीसी में 4 दिवसीय इंडिया स्टोनमार्ट शुरू हुआ, देश-विदेश की अग्रणी स्टोन कंपनियां ले रही भाग 

 

 

 

 

 

 

Tags: budget

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान