राजस्थान को सड़क विकास के लिए केंद्र से 14,811 करोड़ की सौगात, दिया कुमारी ने कहा- डबल इंजन सरकार के प्रयासों से मिल रही सौगात

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का हृदय से आभार जताया

राजस्थान को सड़क विकास के लिए केंद्र से 14,811 करोड़ की सौगात, दिया कुमारी ने कहा- डबल इंजन सरकार के प्रयासों से मिल रही सौगात

केंद्र सरकार ने वार्षिक एक्शन प्लान 2025-26 के तहत राजस्थान को सड़क उन्नयन और विकास कार्यों के लिए 14,811 करोड़ की बड़ी सौगात दी है

जयपुर। केंद्र सरकार ने वार्षिक एक्शन प्लान 2025-26 के तहत राजस्थान को सड़क उन्नयन और विकास कार्यों के लिए 14,811 करोड़ की बड़ी सौगात दी है। इस ऐतिहासिक बजट को लेकर राज्य की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का हृदय से आभार जताया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि- “प्रदेश को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है। यह बजट राजस्थान की अधोसंरचना को नई दिशा और रफ्तार देगा। आने वाले समय में गांव-गांव तक पक्की और चौड़ी सड़कों का जाल बिछेगा, जिससे विकास और रोज़गार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह फंड राज्य के प्रमुख मार्गों, ग्रामीण संपर्क सड़कों, औद्योगिक कॉरिडोर और यातायात दबाव वाले इलाकों के उन्नयन में उपयोग होगा, जिससे परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी।

मुख्य बिंदु:

Read More मिसेज राजस्थान सीजन 4 के फाइनलिस्ट्स घोषित : शिबानी कश्यप की लाइव प्रस्तुति, विजेता को पहनाएंगी ताज

  • वार्षिक एक्शन प्लान 2025-26 में राजस्थान को 14,811 करोड़
  • राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के लिए मिलेगी रफ्तार
  • केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, अधोसंरचना विकास को मिलेगा बढ़ावा
  • डबल इंजन सरकार से राजस्थान को निरंतर मिल रही बड़ी योजनाएं

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘विकसित भारत’ का सपना तभी साकार होगा जब देश के हर कोने तक बेहतर सड़क संपर्क होगा और राजस्थान इस दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

Read More बर्लिन में फहराएगा राजस्थान का परचम, ‘रेगिस्तान से राइन नदी’ तक होगा पर्यटन संवाद

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी