राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर क्रिटिकॉन-2026 का शुभारंभ, गंभीर मरीजों के उपचार और सेप्सिस प्रबंधन पर मंथन

सम्मेलन की थीम सेप्सिस स्टूअर्डशिप रही

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर क्रिटिकॉन-2026 का शुभारंभ, गंभीर मरीजों के उपचार और सेप्सिस प्रबंधन पर मंथन
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर क्रिटिकॉन-2026 का शुभारंभ हुआ। इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन की जयपुर शाखा की ओर से आयोजित सम्मेलन में 300 से अधिक प्रतिभागियों और 40 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने हिस्सा लिया।

जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर क्रिटिकॉन-2026 का शुभारंभ हुआ। इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन की जयपुर शाखा की ओर से आयोजित सम्मेलन में 300 से अधिक प्रतिभागियों और 40 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें क्रिटिकल केयर के 10 प्रमुख राष्ट्रीय विशेषज्ञों सहित चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों के उपचार पर विचार साझा किए। सम्मेलन की थीम सेप्सिस स्टूअर्डशिप रही। विशेषज्ञों ने बताया कि सेप्सिस संक्रमण के प्रति शरीर की अनियंत्रित प्रतिक्रिया है, जो किडनी, फेफड़े, लिवर, हृदय और मस्तिष्क जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। न्यूमोनिया, मूत्र मार्ग, पेट, त्वचा और रक्तप्रवाह के संक्रमण से सेप्सिस हो सकता है। इसकी समय पर पहचान और तत्काल उपचार बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों ने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में इसका खतरा अधिक रहता है।

संक्रमण के साथ सांस लेने में परेशानी, भ्रम, अत्यधिक सुस्ती, पेशाब कम होना, तेज धड़कन या शरीर का तापमान असामान्य होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। आयोजकों डॉ. मोहित के. रॉय, डॉ. निखिल अजमेरा और डॉ. चंद्रशेखर गौड़ ने स्वच्छता अपनाने और संक्रमण के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव : राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ब्यावर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बोले- दिव्यांगों और बुजुर्गों को नहीं हो परेशानी पंचायत चुनाव : राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ब्यावर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बोले- दिव्यांगों और बुजुर्गों को नहीं हो परेशानी
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने ब्यावर जिले के निमाज और विराटिया खुर्द...
विपक्ष की मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग : फॉर्म-6 में बदलाव कर की आपराधिक साजिश, लोगों के नाम काटे: खड़गे के 6 आरोप
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर क्रिटिकॉन-2026 का शुभारंभ, गंभीर मरीजों के उपचार और सेप्सिस प्रबंधन पर मंथन
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जुटे दिग्गज
राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों की संतुष्टि 12 प्रतिशत बढ़ी, निस्तारण का समय 23 से घटकर हुआ 13 दिन 
पंजाब चुनाव की जंग में AAP ने खोले पत्ते : 40 उम्मीदवार घोषित, मान फिर धुरी से मैदान में
सांगोद अस्पताल में प्रसव कराने के बजाय कोटा भेजी प्रसूता : हाई रिस्क बताकर किया रेफर, 25 मिनट बाद चलती एम्बुलेंस में हो गई सामान्य डिलीवरी