डिरेगुलेशन सुधारों में राजस्थान की बड़ी प्रगति, 24 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सर्वेक्षण 

28 क्षेत्रों में से 24 पर केंद्र की सहमति मिल चुकी 

डिरेगुलेशन सुधारों में राजस्थान की बड़ी प्रगति, 24 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सर्वेक्षण 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने नई दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ में कैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन से मुलाकात कर राजस्थान में डिरेगुलेशन एंड कम्प्लायंस रिडक्शन और ज्ञान भारतम् मिशन की प्रगति की जानकारी दी।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने नई दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ में कैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन से मुलाकात कर राजस्थान में डिरेगुलेशन एंड कम्प्लायंस रिडक्शन और ज्ञान भारतम् मिशन की प्रगति की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने बताया कि डिरेगुलेशन सुधारों के पहले चरण में आवंटित सभी 23 प्राथमिकता क्षेत्रों में राजस्थान ने कार्रवाई पूरी कर ली है।

दूसरे चरण के 28 क्षेत्रों में से 24 पर केंद्र की सहमति मिल चुकी है। शेष चार में से तीन पर राज्य स्तर पर कार्यवाही जारी है और एक केंद्र के विचाराधीन है। इन सुधारों के तहत भवन निर्माण, उद्योग स्थापना और व्यावसायिक स्वीकृतियों की प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है, ताकि अनावश्यक नियामकीय बाधाएं कम हों और निवेश को बढ़ावा मिले। वहीं, ज्ञान भारतम् मिशन के तहत प्रदेश में अब तक 24 लाख 63 हजार 769 पांडुलिपियों का सत्यापित सर्वेक्षण किया जा चुका है। इनमें से करीब एक लाख 61 हजार पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण हुआ है। यह कार्य 19 केंद्रों पर जारी है। विश्वविद्यालयों, पुस्तकालयों, मंदिरों, मठों और निजी पांडुलिपि धारकों के सहयोग से विभिन्न भाषाओं की प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले डराया, फिर उतरवाए गहने... महिला के साथ ठगी का अनोखा मामला जानकर चौंक जाएंगे आप पहले डराया, फिर उतरवाए गहने... महिला के साथ ठगी का अनोखा मामला जानकर चौंक जाएंगे आप
मध्य प्रदेश के भिण्ड में बाइक सवार दो ठगों ने बेटे की मौत टालने और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर...
दुनिया का पैदल चक्कर : 28 साल और 50 हजार किमी का सफर... 57 साल में मां के पास लौटे कार्ल बुशबी
राजस्थान विधानसभा में छठवां युवा संवाद, 17 शिक्षण संस्थानों के 110 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
Voice of youth : AI की आसान राह कहीं बच्चों की सोचने की शक्ति तो नहीं छीन रही?
धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पप्पू यादव ने दर्ज कराई शिकायत, बोले- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं, सजा दिलाकर ही मानेंगे
डिरेगुलेशन सुधारों में राजस्थान की बड़ी प्रगति, 24 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सर्वेक्षण 
700 साल पुरानी पाताल की दुनिया, जहां जमीन के नीचे नमक से बसाया गया पूरा शहर; जानें 300 किलोमीटर लंबी सुरंगों में छिपे इस अद्भुत संसार के बारे में