ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें पीएम: रमेश मीणा

भारत सरकार के स्तर पर नरेगा सामग्री मद का लगभग 3000 करोड़ रुपये लगभग 15 माह से रूका हुआ है, उसे जल्द से जल्द रिलीज किया जाए: रमेश मीणा

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें पीएम: रमेश मीणा
प्रधानमंत्री मोदी ईस्टर्न कैनाल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें , परियोजना के तहत केन्द्र सरकार 90 और 10 प्रतिशत के अनुपात में पैसा मिले , जिससे पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को सिंचाई और पीने का पानी मिल सके।

जयपुर। ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है। मीना ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ईस्टर्न कैनाल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें। इस परियोजना के तहत केन्द्र सरकार 90 और 10 प्रतिशत के अनुपात में पैसा मिले। जिससे पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को सिंचाई और पीने का पानी मिल सके।

अन्य सवालों के जवाब में उन्होनें कहा कि भारत सरकार के स्तर पर नरेगा सामग्री मद का लगभग 3000 करोड़ रुपये लगभग 15 माह से रूका हुआ है, उसे जल्द से जल्द रिलीज किया जाए। जिससे नरेगा कर्मियों को समय पर पैसा मिल सकेगा। मीना ने मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत चिन्हित वंचित पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिले। इसके लिए पात्र परिवारों के नाम जोड़ने की मांग की है। केंद्र सरकार से खाद्य सुरक्षा योजना के तहत दोबारा सर्वे करवाकर अधिक से अधिक पात्र परिवारों के नाम जोड़ने की मांग की है। जिससे योजना का लाभ पात्र परिवारों को मिल सकेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक