रामपुरा-कंवरपुरा स्कूल एक ही तबेला नहीं : 1210 स्कूल जमींदोज किए जाने के इंतजार में, 611 स्कूल बिना भवनों के संचालित

2047 स्कूलों में शौचालय, 1049 स्कूलों में पेयजल सुविधा नहीं

रामपुरा-कंवरपुरा स्कूल एक ही तबेला नहीं : 1210 स्कूल जमींदोज किए जाने के इंतजार में, 611 स्कूल बिना भवनों के संचालित
राजस्थान में 1210 सरकारी स्कूल जर्जर होने के बावजूद जमींदोज नहीं हुए हैं। 611 स्कूल बिना भवन संचालित हैं, जबकि 2047 में शौचालय और 1049 में पेयजल सुविधा नहीं है। 64,484 स्कूलों के सर्वे में 41,178 में बड़ी मरम्मत की जरूरत सामने आई। सरकार ने 2,000 स्कूलों की मरम्मत के लिए 1,749.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

जयपुर। रामपुरा-कंवरपुरा का एक ही स्कूलतबेलानहीं, प्रदेश के 1210 स्कूल जमींदोज किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। 611 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जो बिना बिल्डिंग चल रहे हैं। सरकार ने इन 3768 जर्जर स्कूलों को एक साल पहले पूरी तरह जमींदोज किए जाने की सिफारिश थी, लेकिन एक साल से अधिक समय गुजरने के बाद अभी तक 1210 स्कूल जमींदोज किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से हुए हादसे के बाद जिला कलेक्टरों के माध्यम से 45365 स्कूलों का सर्वे कराया था, जिसमें से 41178 विद्यालयों की वृहद्ध स्तर पर मरम्मत की आवश्यकता जताई है।  विधायक संदीप शर्मा के प्रश्न के जवाब में सरकार ने उक्त जवाब में बताया कि 2025-26 अन्तर्गत दो हजार राजकीय विद्यालयों के लिए वृहद मरम्मत गतिवधि के लिए 17497.51 लाख स्वीकृत किए हैं, जिनका काम चल रहा है।

611 स्कूल बिना भवनों के संचालित

 प्रदेश के 611 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जो बिना भवनों के संचालित हो रहे हैं। विपक्ष के नेता टीकाराम जूली के विधानसभा में प्र्रश्न के जवाब में सरकार ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के यूडीआईएसई-2025-26 के आंकड़ों के अनुसार 611 स्कूलों में से दस बालिका विद्यालय शामिल हैं। जयपुर जिले में सबसे अधिक 38 स्कूल बिना भवन के चल रहे हैं। झालवाड़ के अकलेरा में 23, खानपुर में 16 और झालरापाटन में 11 स्कूल ऐसे हैं।

2047 स्कूलों में शौचालय, 1049 स्कूलों में पेयजल सुविधा नहीं

Read More कृषि विभाग : गेहूं-जौ की नई किस्मों पर वैज्ञानिकों का मंथन, जयपुर में जुटा देश-विदेश का विशेषज्ञ समूह

प्रदेश के 64, 484 सरकारी स्कूलों में से 2047 स्कूलों में शौचालय और 1049 स्कूलों में पेयजल की सुविधा नहीं हैं। बांसवाड़ा में सबसे अधिक 188 स्कूल ऐसे हैं,जहां शौचालय नहीं हैं। दौसा में 96 स्कूलों में पेयजल सुविधा नहीं हैं।

Read More इमरान कुरैशी का दावा, निकाय चुनावों में कांग्रेस देगी युवाओं को प्राथमिकता  

किस जिले में कितने जर्जर स्कूल

Read More Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 23 अगस्त तक उत्तरी-उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश के आसार

प्रदेश के जयपुर जिले में 183 स्कूल जर्जर हालत में है। अजमेर जिले में 48, अलवर में 51, बालोतरा में 44, बांसवाड़ा में 57, बारां में 36, बाडमेर में 62, भीलवाड़ा में 119, बीकानेर में 57, धौलपुर में 59, डिडवाना-कुचामन में 59, कोटा में 79, पाली में 64, नागौर में 49 स्कूलों की हालत बदत्तर है इन स्कूलों के भवन कभी भी गिर सकते है। राज्य सरकार ने प्रदेश की ऐसी  करीब दो हजार स्कूलों में 17497.51 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

इनका कहना है

सरकारी विद्यालयों के Þदृढीकरण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्थान में सरकारी विद्यालयों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। आधारभूत सुविधाओं,भवन निर्माण और मरम्मत, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

-  मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री, राजस्थान

सरकार ने विधानसभा में मेरे सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश के 64, 484 सरकारी स्कूलों में से 2047 स्कूलों में शौचालय और 1049 स्कूलों में पेयजल की सुविधा नहीं हैं।  611 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जो बिना भवनों के संचालित हो रहे हैं। रामपुरा-कंवरपुरा का एक ही स्कूलतबेलानहीं हैं बल्कि पूरे प्रदेश के स्कूलों की हालात खराब हैं।

-टीकाराम जूली, विपक्ष के नेता राज्य विधानसभा 

स्कूलों की मरम्मत समय-समय होनी चाहिए। बच्चे बिना स्कूल के पढ़े, छत गिर जाए,बच्चे मारे जाए बहुत ही दुखद है।

 -प्रो.बीएम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष,आरपीएससी,अजमेर

Tags: school

Post Comment

Comment List

Latest News

भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से मारी टक्कर, कंटेनर में घुसे चालक की दर्दनाक मौत भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से मारी टक्कर, कंटेनर में घुसे चालक की दर्दनाक मौत
भीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर लांबिया टोल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज...
अदिति भटनागर बनीं मिस ग्लोब इंडिया, मैना चौधरी को मिला मिस प्लैनेट इंडिया का ताज
छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: आकाशीय बिजली से बैगा दंपती की मौत, नदी के तेज बहाव में युवक बहा; तलाश जारी
राजस्थान में सड़क हादसों की तीन बड़ी घटनाओं में 88 लोगों की मौत, जयपुर हादसे में भी नशे में ड्राइविंग प्रमुख कारण
दस नगर निगमों में पर्यवेक्षक नियुक्त, निकाय चुनाव में भाजपा 4 स्तर पर जांच करने के बाद ही देगी टिकट
शेयर बाजार पर बढ़ा वैश्विक दबाव, कच्चे तेल की कीमत और पश्चिम एशिया संघर्ष से अगले सप्ताह निवेशकों की नजरें टिकी रहेंगी
हर कारीगर, शिल्पकार और किसान को संबल प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम