त्रियोदशी युक्त चतुर्दशी का दुर्लभ संयोग

महाशिवरात्रि : व्यतीपात योग, कुंभ राशि में सूर्य, बुध, राहु और शुक्र का चतुर्ग्रही योग भी बन रहा 

त्रियोदशी युक्त चतुर्दशी का दुर्लभ संयोग

14 फरवरी को शाम 4.02 बजे त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी, जो 15 फ रवरी को शाम 5.05 बजे तक रहेगी। इसके बाद 15 फरवरी को शाम 5.06 बजे चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होकर 16 फरवरी को शाम 5.35 बजे तक रहेगी।

जयपुर। भगवान शिव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि 15 रवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी के दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी। उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग के साथ व्यतीपात योग एवं कुंभ राशि में सूर्य, बुध, राहु और शुक्र का चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। 14 रवरी को शाम 4.02 बजे त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी, जो 15 रवरी को शाम 5.05 बजे तक रहेगी। इसके बाद 15 रवरी को शाम 5.06 बजे चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होकर 16 रवरी को शाम 5.35 बजे तक रहेगी। इस कारण 15 फरवरी को त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। सुबह 7.08 बजे से शाम 7.48 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जो सभी कार्यों की सिद्धि प्रदान करने वाला शुभ योग माना जाता है।

महाशिवरात्रि को महारात्रि भी कहा जाता है

महाशिवरात्रि को महारात्रि भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि में भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। इसी कारण इस तिथि पर रात्रि जागरण और शिव पूजा का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन चार प्रहर की पूजा की जाती है, जिससे धन, यश, प्रतिष्ठा और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

चार प्रहर की पूजा का समय यह रहेगा

Read More विधानसभा में जावर माइन्स के वृक्षारोपण पर हंगामा, जांच और जिओ टैगिंग के निर्देश

प्रथम प्रहर सायं 6.15 से 9.28 बजे तक, द्वितीय प्रहर 9.29 से 12.41 बजे तक, तृतीय प्रहर 12.42 से प्रात: 3.54 बजे तक और चतुर्थ प्रहर 3.55 से 7.07 बजे तक। भक्तों को विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र एवं पार्वतीपतये नम: मंत्र का जप करना चाहिए। महाशिवरात्रि पर पंचामृत, शहद, दही और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना शुभ माना गया है। बेलपत्र, धतूरा, भांग, , मिष्ठान आदि अर्पित कर रात्रि जागरण करने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं।

Read More बॉस ने दिया गजब बोनस : नोट के बंडल रखकर कहा- ले लो, जितना ले सको

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च