निर्दोष लखमाराम चार साल रहा सलाखों के पीछे

हत्या के दुष्प्रेरण में गिरफ्तार किया था

निर्दोष लखमाराम चार साल रहा सलाखों के पीछे

सिरोल के बरलूट थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में गिरफ्तार किए गए लखमाराम को पुलिस की लचर जांच ने 4 साल जेल में रहने के लिए मजबूर कर दिया।

जयपुर। सिरोल के बरलूट थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में गिरफ्तार किए गए लखमाराम को पुलिस की लचर जांच ने 4 साल जेल में रहने के लिए मजबूर कर दिया। यह खुलासा एसओजी की जांच में सामने आया कि लखमाराम ने व्यक्ति की हत्या नहीं की थी। इस प्रकरण के जांच अधिकारी रहे बरलूट थाने के एसआई बाबूलाल ने बताया कि लखमाराम देवासी को हत्या के दुष्प्रेरण में गिरफ्तार किया था।

लखमाराम ने व्सक्ति की हत्या करने वाले आरोपियों का साथ दिया, उन्हें वारदात से पहले अपने घर में बुलाकर शराब पिलाई। वारदात करने के लिए रैकी की। वहीं गलत जांच करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

लखमाराम वारदात में नहीं था शामिल
एसओजी की जांच में लखमाराम पुत्र हमीराराम वारदात में शामिल नहीं था। इस पर उसे धारा 169 आईपीसी के तहत न्यायालय से रिहाई दिलाने के प्रयास किए गए। इस संबंध में पहले अर्जी खारिज कर दी गई, लेकिन उच्च न्यायालय जोधपुर ने सुनवाई के बाद अभियुक्तको जमानत पर रिहा करने के आदेश दे दिए।

एसओजी ने नहीं माना दोषी
विधायक संयम लोढ़ा के कहने पर इस प्रकरण की जांच महानिदेशक (एटीएस एवं एसओजी) को सौंपी गई। न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे सुरमाराम निवासी सदर आबूरोड को 29 मार्च 2019 नानाराम पुत्र बिजलाराम निवासी सदर सिरोही को 3 अप्रैल 2019, गेमाराम पुत्र लखाराम निवासी कालीबोर भीमाना नाना सिरोही को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुल्जिम चैनाराम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।

Read More दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला