निर्मला सेवानी ने किया रूद्र अभिषेक
विन्यास कर अपने प्रकाश को जागृत किया
कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी क्लब जयपुर साउथ की परोपकार और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप बाल शिक्षा के लिए धन एकत्रित करना था।
जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर साउथ की ओर से प्रसिद्ध गुरु और मंत्रज्ञा डॉ. निर्मला सेवानी ने भवानी सिंह रोड स्थित वेदा पाणिग्रह में प्रकट रुद्र अभिषेक एवं उसका 7 ध्यान चक्रों पर विन्यास किया। कार्यक्रम की मेजबानी के दौरान 108 स्फटिक शिवलिंग पर क्लब के सदस्यों सहित करीब 200 आराधकों ने भाग लिया। डॉ. सेवानी ने कहा कि हम सभी सृष्टि में व्याप्त जागृत शिव प्रकाश बिंदु हैं। रुद्राभिषेक के दौरान पंच अमृत से प्रक्षालन कर शिव का चंदन और सुगंधों से अभिषेक किया गया। उसके बाद सामूहिक मंत्रमय ध्यान कर अंतस के 7 ध्यान चक्रों पर विन्यास कर अपने प्रकाश को जागृत किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी क्लब जयपुर साउथ की परोपकार और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप बाल शिक्षा के लिए धन एकत्रित करना था। सम्मानित अतिथियों में जेडी माहेश्वरी, सीमा सत्येन्द्र पाल सिंह बख्शी, सरिता सरवरिया, मीना गर्ग, बलवंत सिंह चिराना, विष्णु शर्मा, हर्ष चौधरी, राजेश खत्री, अरविंद अग्रवाल शामिल थे। मंच संचालन डॉ. सुधीर सोनी ने किया। वहीं अंत में क्लब सचिव रितु खत्री ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Comment List