रोडवेज ने दी पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत : अब सेमी डीलक्स बसों में भी कर सकेंगे नि:शुल्क यात्रा, बनवाना होगा आरएफआईडी कार्ड
लम्बी दूरी की यात्राओं में बेहतर सुविधा और राहत मिलेगी
यह सुविधा पुलिस विभाग के अलावा जेल विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से जुड़े कर्मचारियों को भी दी जाएगी।
जयपुर। राजस्थान रोडवेज ने पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत देते हुए अब सेमी डीलक्स बसों में भी निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। पहले यह सुविधा केवल एक्सप्रेस बसों तक सीमित थी, लेकिन अब पुलिस कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी सेमी डीलक्स बसों में भी निशुल्क सफर कर सकेंगे। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को आरएफआईडी कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा।
यह सुविधा पुलिस विभाग के अलावा जेल विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से जुड़े कर्मचारियों को भी दी जाएगी। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पुलिसकर्मियों को लम्बी दूरी की यात्राओं में बेहतर सुविधा और राहत मिलेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Apr 2026 13:08:45
अभिनेता विशाल जेठवा ने आगामी प्रोजेक्ट के लिए कड़ी फिटनेस तैयारी शुरू की। 105 पुल-अप्स और वर्कआउट से पड़े छालों...

Comment List