RSS नेता सतीश कुमार का बयान: बूढ़ों का देश नहीं बनना

दो की जगह चार बच्चे पैदा करने की पैरवी

RSS नेता सतीश कुमार का बयान: बूढ़ों का देश नहीं बनना
सतीश कुमार ने कहा कि मैं यह रिसर्च करने के बाद कह रहा हूं। स्वदेशी संस्थान ने दो बड़े शोध में एक-एक देश का अध्ययन किया है। जिस देश में युवा कम हैं, वहां की जीडीपी क्या थी, कितना असर इसका पड़ता है।

जयपुर। जयपुर में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार के भाजपा पर व्यंग्यात्मक बयान के बाद अब आरएसएस प्रचारक और स्वदेशी जागरण मंच के सह संगठक सतीश कुमार का बड़े परिवार की पैरवी करने का बयान आया है।

स्वदेशी जागरण मंच जयपुर प्रांत का कार्यक्रम
उन्होंने जयपुर में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रम में दो की जगह चार बच्चे पैदा करने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि भारत को बूढ़ों का देश नहीं बनना है। दो से तीन बच्चे घर में अच्छे, देश को भी अच्छा रखते है। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि पांच-छह बच्चे पैदा करें। दो-तीन जरुर हों, चार बच्चे हों तो अच्छा है। मैं यह रिसर्च करने के बाद कह रहा हूं। स्वदेशी संस्थान ने दो बड़े शोध में एक-एक देश का अध्ययन किया है। जिस देश में युवा कम हैं, वहां की जीडीपी क्या थी, कितना असर इसका पड़ता है। भारत को 2047 तक युवा जनसंख्या देनी है। तब तक बुजुर्गों का देश नहीं चाहिए। घर में बच्चे, युवा, जवान, बुजुर्ग सब होने चाहिए। हमें बूढ़ों का देश बनकर 2047 में नहीं जाना है। भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2026 तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। 2047 तक नंबर वन अर्थव्यवस्था बनेंगे, यह हमारे युवा ही बनाएंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान