विकास प्राधिकरणों और यूआईटी में एक समान होंगे सेवा नियम : विधानसभा में कानून पारित, खर्रा ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के अनुसार कानून में संशोधन लाया गया

विधि निदेशक पद पर विधि सेवा के अधिकारी की नियुक्ति हो सकेगी

विकास प्राधिकरणों और यूआईटी में एक समान होंगे सेवा नियम : विधानसभा में कानून पारित, खर्रा ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के अनुसार कानून में संशोधन लाया गया

प्रदेश के विकास प्राधिकरण, नगर सुधार न्यास में अब कार्मिकों के लिए एक समान सेवा नियम होंगे

जयपुर। प्रदेश के विकास प्राधिकरण, नगर सुधार न्यास में अब कार्मिकों के लिए एक समान सेवा नियम होंगे। ऐसे में कार्मिकों को अलग-अलग नियमों के तहत प्राधिकरण और यूआईटी में पदस्थापित हुए स्थानांतरण नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए राज्य विधानसभा में सोमवार को राजस्थान विधियां संशोधन नियम 2025 पारित किया गया। 

नगरी विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विधानसभा में पारित विधेयक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के अनुसार कानून में यह संशोधन लाया गया है। इस संशोधन के बाद सभी प्राधिकरणों और नगर सुधार न्यास में एक समान सेवा नियम होंगे तथा इनमें विधि निदेशक पद पर विधि सेवा के अधिकारी की नियुक्ति हो सकेगी। पहले इस पद पर न्यायिक सेवा से अधिकारी की नियुक्ति का प्रावधान था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। इस विधेयक पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने प्राधिकरणों की कार्यशैली को लेकर सवार उठाते हुए कहा कि विधि सेवा के अधिकारी की निदेशक के पद पर नियुक्ति से कई मामलों में भविष्य में गड़बड़ी के आसार होंगे। ऐसे में ज्यूडिशरी सर्विस के अधिकारी को ही इस पद के लिए रखा जाए। कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने कोटा विकास प्राधिकरण में बूंदी को भी शामिल करने की मांग करते हुए कहा कि बूंदी की अधिकतर जमीन कोटा विकास प्राधिकरण में शामिल कर ली गई है, लेकिन बूंदी को इसका कोई फायदा नहीं हो रहा है, ऐसे में कोटा विकास प्राधिकरण का नाम कोटा बूंदी विकास प्राधिकरण किया जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

कंटेनर से गुजरात ले जाई जा रही 5 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त : तस्कर गिरफ्तार, सोयाबीन बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी कंटेनर से गुजरात ले जाई जा रही 5 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त : तस्कर गिरफ्तार, सोयाबीन बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी
गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब से...
एनएचएआई ने की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  : राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात, संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च को महिलाओं को रोडवेज और लो-फ्लोर बसों में नि:शुल्क यात्रा, आदेश जारी
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत : मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल, हजारों लोग घायल
परकोटे में गूंजेंगी ढूंढाड़ी भजनों की स्वर लहरियाँ : 11 से 14 मार्च तक आयोजित होगा 86वां श्री प्रेमभाया महोत्सव, चार दिवसीय भक्ति संगीत समारोह
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज : तेज रफ्तार एक्शन और थ्रिलर कहानी की दिखी झलक, रणवीर सिंह दो अवतारों में आएंगे नजर 
कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन