‘सेवा सेतु अभियान-2026’ से आसान होगी राह, 10 दिन में जेडीए निपटाएगा शहरवासियों के प्रकरण

शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक

‘सेवा सेतु अभियान-2026’ से आसान होगी राह, 10 दिन में जेडीए निपटाएगा शहरवासियों के प्रकरण
नागरिकों की समस्याओं के मौके पर समाधान और सेवाओं का त्वरित लाभ देने के लिए जेडीए ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ आयोजित। 7 से 16 अक्टूबर तक नागरिक सेवा केंद्र में जोनवार शिविर लगेंगे। शिविर सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक। आवेदनों का यथासंभव उसी दिन निस्तारण।

जयपुर। शहरी नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का त्वरित लाभ देने और जनसमस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत 7 से 16 अक्टूबर तक जेडीए परिसर स्थित नागरिक सेवा केन्द्र में जोनवार शिविर लगाए जाएंगे। शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगे।

जेडीए के अनुसार, शिविरों में नागरिक अपने प्रकरणों को लेकर अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों का यथासंभव उसी दिन निस्तारण किया जाएगा। संबंधित उपायुक्तों को आवेदनों के निस्तारण और प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी।

जोनवार शिविरों में 7 अक्टूबर को जोन 19, 21, पीआरएन व 14, 8 अक्टूबर को ए, 11, 17 व 7, 9 अक्टूबर को बी, 12, 22 व 8, 10 अक्टूबर को सी, 13, 16 व 9, 12 अक्टूबर को पीआरएन, 14, 23 व 24, 13 अक्टूबर को 7, 15, 25 व 11, 14 अक्टूबर को 8, 18, बी व 12, 15 अक्टूबर को 9, 19, 21 व 14 तथा 16 अक्टूबर को 10, 20, 22 व पीआरएन के शिविर होंगे।

इसके अलावा, अभियान अवधि में रविवार को छोड़कर प्रतिदिन संबंधित जोन कार्यालयों में भी शिविर लगाए जाएंगे। संबंधित जोन के उपायुक्त शिविर प्रभारी और तहसीलदार सह-प्रभारी रहेंगे।

Read More यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में 2 और 15 अक्टूबर को नो यूपीआई डे, सांसदों और केंद्र सरकार को ज्ञापन देने का फैसला

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल...
एल. गोपाल ज्वेलर्स का जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलरेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को मिली पहचान
‘सेवा सेतु अभियान-2026’ से आसान होगी राह, 10 दिन में जेडीए निपटाएगा शहरवासियों के प्रकरण
एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : देश में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, खड़गे बोले- भाजपा सरकार में लोकतंत्र बर्बाद
गोडावण के पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : गोडावण संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती, रामदेवरा में नवनिर्मित री-वाइल्डिंग एवियरी का उद्घाटन
करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती