न्यू ईयर पार्टी में मारपीट व सोने की चैन लूट का खुलासा, श्यामनगर पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

जयपुर: न्यू ईयर पार्टी में मारपीट और लूट, तीन गिरफ्तार

न्यू ईयर पार्टी में मारपीट व सोने की चैन लूट का खुलासा, श्यामनगर पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

श्याम नगर पुलिस ने होटल माई-स्टे में नए साल की पार्टी के दौरान मारपीट कर सोने की चेन लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह त्वरित कार्रवाई हुई।

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई मारपीट व सोने की चैन तोड़कर ले जाने की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि परिवादी तुषार पिडेल (23), निवासी रोहिसा तहसील रियावडी, जिला नागौर द्वारा 2 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को वह अपने छोटे भाई दिव्याश चौधरी व नाबालिग देवाक चौधरी के साथ न्यू ईयर मनाने जयपुर आया था। उन्होंने कटेवा नगर स्थित होटल माई-स्टे (गुर्जर की थड़ी) में कमरा नंबर 502 व 503 बुक किया था।

रूफटॉप पर चल रही पार्टी के दौरान कालू, सोनू सहित अन्य युवकों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दोनों भाइयों की सोने की चैन तोड़कर फरार हो गए। इस पर थाना श्यामनगर में प्रकरण संख्या 07/2026 धारा 307 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री ललित किशोर शर्मा व सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला सुनील प्रसाद शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया। मामले में अनुसंधान जारी है।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास माल (27) पुत्र दिलेर सिंह, निवासी गांव लादिया, तहसील रैणी, जिला अलवर, कालूराम (28) पुत्र  भीखाराम, निवासी गांव डूंपडी, तहसील बांदीकुई, जिला दौसा और सुंदर सिंह (30) पुत्र मोहर सिंह गुर्जर, निवासी गांव रैवासा, पोस्ट गढ़मोरा, तहसील नादौती, जिला करौली के रूप में हुई है।

Read More असर खबर का : कोटा के 1086 स्कूलों को जल्द मिलेगा 4 करोड़ से ज्यादा का बजट, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने जारी की प्रशासनिक स्वीकृति

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट