एक दौड़ शूरवीरों के नाम: 'ऑनर रन' में सेना के सम्मान में मिलकर दौड़े सैनिक और नागरिक

एक दौड़ शूरवीरों के नाम: 'ऑनर रन' में सेना के सम्मान में मिलकर दौड़े सैनिक और नागरिक
'एक दौड़ शूरवीरों के नाम' विषय पर आधारित इस ऑनर रन का उद्देश्य भारतीय सेना के शूरवीरों और उनके परिवारों को सम्मानित करना है।

जयपुर। राजस्थान में जयपुर में भारतीय सेना के शूरवीरों के सम्मान में 'ऑनर रन' के तहत  आयोजित दौड़ में 500 से अधिक सेना के जवान और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। 

सैन्य प्रवक्ता कर्नल अमिताभ शर्मा ने रविवार को बताया कि 'एक दौड़ शूरवीरों के नाम' विषय पर आधारित इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सेना के शूरवीरों के साहस और बलिदान को सम्मानित करना और साथ ही फिटनेस एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल हरबिन्दर सिंह वन्द्रा ने धावकों को ध्वज दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि यह दौड़ विजय द्वार, वैशाली नगर से शुरू होकर गाण्डीव स्टेडियम पर समाप्त हुई। प्रसिद्ध मैराथन चैम्पियन अनीता जानू ने भी इस आयोजन में भाग लिया और धावकों का मार्गदर्शन किया। साथ ही जयपुर के धावकों में 'जयपुर रनर्स' के सह संस्थापक रवि गोएनका और मुकेश मिश्रा सहित जयपुर रनर्स के अध्यक्ष प्रवीण तिजारिया सहित अन्य धावक शामिल हुए। 

कर्नल शर्मा ने बताया कि यह आयोजन केवल एक फिटनेस कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति और शूरवीरों के प्रति सम्मान का प्रतीक बना। यह दौड़ भारतीय सेना के वीरों को सम्मान देने और फिटनेस को बढ़ावा देने के प्रयास का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनी। इस दौड़ में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। 

Read More फ्यूचरिस्टिक एप्रोच से बढ़ाएं खनिज उत्पादन और कारोबार : अपर्णा अरोरा

उन्होंने बताया कि इसके सफल आयोजन के साथ ही दिसम्बर में होने वाली प्रतिष्ठित 'ऑनर रन' की तैयारियां भी जोरों पर हैं। 'एक दौड़ शूरवीरों के नाम' विषय पर आधारित इस ऑनर रन का उद्देश्य भारतीय सेना के शूरवीरों और उनके परिवारों को सम्मानित करना है। मुख्य 'ऑनर रन' में 21, 10 और 5 किलोमीटर की समयबद्ध श्रेणियां होंगी, जबकि तीन किलोमीटर की बिना समय सीमा के दौड़ भी आयोजित की जाएगी।

Read More 30 जून तक चलेगा विशेष राहत अभियान, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद