मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में घायल होने वालों के लिए एसएमएस अस्पताल में विशेष इंतजाम, चिकित्सकों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी

सड़क चलते लोगों के लिए मांझे की आफत

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में घायल होने वालों के लिए एसएमएस अस्पताल में विशेष इंतजाम, चिकित्सकों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी

जयपुर में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते। ऐसे में घायलों के इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए। एसएमएस अस्पताल के इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके।

जयपुर। राजधानी जयपुर में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में घायलों के इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसएमएस अस्पताल के इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पतंगबाजी के दौरान बहुत सी अप्रिय घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। चाहे सड़क चलते लोगों के लिए मांझे की आफत और हादसे की हो या फिर छत से गिरकर होने वाले हादसे, इन सभी के लिए प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।।

घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में चिकित्सकों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल में न्यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, ई एन टी, निश्चेतना, अस्थि रोग सहित अन्य विभाग के चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी चिकित्सक 14 और 15 जनवरी को राउंड द क्लॉक ड्यूटी देंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान