चुनाव हारे प्रत्याशी-समर्थकों ने किया पथराव : डीएसपी-एएसआई का सिर फटा, दो कांस्टेबल भी घायल

सरपंच चुनाव की हार के बाद रणक्षेत्र बना गांव

चुनाव हारे प्रत्याशी-समर्थकों ने किया पथराव : डीएसपी-एएसआई का सिर फटा, दो कांस्टेबल भी घायल
राजगढ़ के राजपुरबड़ा गांव में सरपंच चुनाव का नतीजा आते ही बवाल हो गया। हार से नाराज प्रत्याशी और समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की गई। हमले में डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और छह लोगों को हिरासत में लिया।

अलवर। जिले के राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के राजपुरबड़ा गांव में शनिवार सुबह सरपंच पद के चुनाव में हारे प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया गया। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पथराव में डीएसपी देशराज कुलदीप और सहायक उप निरीक्षक कामम खान का सिर फूट गया, वहीं दो कांस्टेबल भी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। हारे प्रत्याशी का आरोप था कि मतदान के बाद 4019 वोट डालना बताया गया लेकिन काउंटिंग के बाद 3700 वोट ही गिनाए गए। 319 वोट कम गिने गए।

एसपी सुधीर चौधरी के अनुसार कुछ महिलाओं ने भी पत्थर फैंके।  मामले में 6 जनों को हिरासत में लिया गया। घायलों का राजगढ़ हॉस्पिटल में भर्तीं कराया गया है।

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

राइनोकॉन-2026: डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बढ़ाया राजस्थान का गौरव, देशभर से पहुंचे 500 से अधिक विशेषज्ञ राइनोकॉन-2026: डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बढ़ाया राजस्थान का गौरव, देशभर से पहुंचे 500 से अधिक विशेषज्ञ
ऑल इंडिया राइनोलॉजी सोसाइटी के राष्ट्रीय सम्मेलन 'राइनोकॉन-2026' का उद्घाटन गुवाहाटी में हुआ, जिसकी अध्यक्षता सोसाइटी के सबसे युवा अध्यक्ष...
नौकरियों की बहार, सुबोध कॉलेज के मेगा जॉब फेयर में युवाओं को मिला रोजगार
भदोही: ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौत; बचाव और राहत कार्य जारी
राजीविका मेले में उमड़े खरीदार, महकी राजस्थानी जायके की खुशबू
छत्तीसगढ़: चक्रवात 'अर्नब' के कारण भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सरकार ने जारी किया अलर्ट
चुनाव हारे प्रत्याशी-समर्थकों ने किया पथराव : डीएसपी-एएसआई का सिर फटा, दो कांस्टेबल भी घायल
धूप खिलने के साथ सर्दी का असर कम, अभी ठंड के लिए करना होगा इंतजार