सूर्य फिर रौद्र रूप में गर्मी के तेवर तेज : प्रदेश के अधिकांश जगह दो से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि

दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक

सूर्य फिर रौद्र रूप में गर्मी के तेवर तेज : प्रदेश के अधिकांश जगह दो से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में 45.3, बीकानेर में 45.2, श्रीगंगानगर 44.6, बाड़मेर 44.6, फलौदी 44.2 डिग्री दिन का तापमान रहने से लोग गर्मी से खासे परेशान रहे। 

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चंद दिनों तक आसमान में बादल छाने और बरसात के बाद शनिवार को एकबारगी फिर से सूर्य रोद्र रूप में रहा। प्रदेश के अधिकांश जगह दो से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि होने से लोग गर्मी से खासे परेशान रहे। सूर्य सुबह नौ बजे से आग उगलने लगा और ग्यारह बजे तक तो हालत खराब हो गई। राज्य के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर और बीकानेर में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 48 घण्टों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री और तापमान के बढ़ने तथा पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की प्रबल संभावना जताई हैं। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 41.8 और रात का तापमान 28.2 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। 

इन हिस्सों में गर्मी का अधिक रहा प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में 45.3, बीकानेर में 45.2, श्रीगंगानगर 44.6, बाड़मेर 44.6, फलौदी 44.2 डिग्री दिन का तापमान रहने से लोग गर्मी से खासे परेशान रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल