मिशन चंद्रयान-3 में बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक आलोक सिंघल के पुत्र तन्मय सिंघल भी शामिल
विगत 8 वर्षों से इसरो में कार्यरत
तन्मय सिंघल विक्रम सरभाई अंतरिक्ष केंद्र, त्रिवेंद्रम (इसरो) में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं और मिशन चंद्रयान -3 टीम का एक अभिन्न अंग हैं। वे विगत 8 वर्षों से इसरो में कार्यरत हैं।
जयपुर। भारतीय जनता पहले से ही देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों पर बहुत गर्व करती है और 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारतीय लैंडर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग से आज पूरा देश चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना कर रहे है और इसरो की पूरी टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं, इसी बीच जयपुर के बापू नगर के निवासी तन्मय सिंघल के परिवार में भी खुशी का माहौल है।
तन्मय सिंघल विक्रम सरभाई अंतरिक्ष केंद्र, त्रिवेंद्रम (इसरो) में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं और मिशन चंद्रयान -3 टीम का एक अभिन्न अंग हैं। वे विगत 8 वर्षों से इसरो में कार्यरत हैं।
तन्मय ने अपनी स्कूली शिक्षा जयपुर से पूरी की और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस एंड टेक्नोलॉजी, त्रिवेंद्रम से अपनी B.Tech पूरी की। तन्मय के पिता आलोक सिंघल, बैंक ऑफ बड़ौदा (राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान) के सहायक महाप्रबंधक हैं और उनकी माँ, नीतू सिंघल एक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल हैं। आपके माता-पिता दोनों वर्तमान में जयपुर में निवासरत हैं।

Comment List