जयपुर पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुख्यालय में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों को रोक दिया गया

जयपुर पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय (PHQ) को रात बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई

जयपुर। पुलिस मुख्यालय (PHQ) को रात बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। रात करीब 8:45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात कॉलर ने फोन कर बताया कि मुख्यालय में बम रखा गया है। इस सूचना के बाद पुलिस मुख्यालय और उसके आसपास का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया। धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। एटीएस, एसओजी, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस मुख्यालय के सभी गेट बंद कर दिए गए और जवानों को तैनात कर दिया गया। मुख्यालय में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों को रोक दिया गया।

पुलिस ने कॉलर का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कॉलर ने फर्जी सूचना देकर अफवाह फैलाई थी। हालांकि, धमकी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फोन पर कहा था कि पुलिस मुख्यालय में बम रखा गया है और कभी भी धमाका हो सकता है। इस बयान से पुलिस तुरंत सतर्क हो गई। हालांकि तलाशी के दौरान मुख्यालय में कोई बम नहीं मिला।

धमकी देने वाले युवक नीरज शर्मा से पूछताछ जारी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। घटना के बाद जयपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान