बूंदी में गर्मी से बुजुर्ग महिला की मौत : भीलवाड़ा, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित कई जगहों पर आंधी के साथ तेज बारिश

30 मई को भी आंधी-बारिश का अलर्ट

बूंदी में गर्मी से बुजुर्ग महिला की मौत : भीलवाड़ा, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित कई जगहों पर आंधी के साथ तेज बारिश
प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फलौदी, बाड़मेर, गंगानगर और जैसलमेर में भी तापमान 44 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया।

जयपुर। प्रदेश में बीते दो तीन दिनों से तापमान में कमी आई है, लेकिन उमस भरी गर्मी सताने लगी है। इस बीच बुधवार को कई शहरों में मौसम बदला और अंधड़ के साथ बारिश हुई। भीलवाड़ा, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर सहित कुछ इलाकों में दोपहर बाद आंधी और बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली। भीलवाड़ा में तेज आंधी के चलते टीन शैड उड़ गए और कहीं कहीं पेड़ भी गिर गए। वहीं जैसलमेर में मंगलवार रात तेज अंधड़ आया और धूल का गुबार छा गया। इस बीच बूंदी के बसौली थाना इलाके में पहाड़ी पर 70 साल की बुजुर्ग महिला का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत गर्मी और हीट वेव से हुई है। बुजुर्ग महिला की पहचान मोतियाबाई मीणा निवासी भोजगढ़ गांव के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार महिला बकरियां चराने गई थी, गर्मी में पानी नहीं मिलने के कारण महिला की जान गई। वहीं मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार से गर्मी और लू से भी राहत मिलने की संभावना है। वहीं जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कई जिलों में 29 और 30 मई को भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।

कहां कितना रहा तापमान
प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फलौदी, बाड़मेर, गंगानगर और जैसलमेर में भी तापमान 44 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में गर्मी और उमस के असर में इजाफा हुआ है और इसके चलते अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा