प्रशासनिक सुधार की पहल : यूडीएच में बनेगा निदेशालय, प्रमुख सचिव वैभव गालरिया करेंगे एक महत्वपूर्ण बैठक

विभाग से संबंधित अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श

प्रशासनिक सुधार की पहल : यूडीएच में बनेगा निदेशालय, प्रमुख सचिव वैभव गालरिया करेंगे एक महत्वपूर्ण बैठक
यह कदम स्थानीय निकायों के कामकाज में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ाने के साथ ही शहरी प्रशासन को व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जयपुर। नगरीय विकास और आवास विभाग में निकायों के प्रशासनिक कार्यों को सरल और प्रभावी बनाने के लिए निदेशालय स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पहल का उद्देश्य डीएलबी की तर्ज पर प्रशासनिक नियंत्रण को मजबूत बनाना है। इस नई योजना की रूपरेखा तैयार करने को लेकर प्रमुख सचिव युडीएच वैभव गालरिया 12 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक में निदेशालय की संरचना, नगर सुधार न्यासों के कैडर स्ट्रेन्थ और विभाग से संबंधित अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह कदम स्थानीय निकायों के कामकाज में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ाने के साथ ही शहरी प्रशासन को व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। युडीएच में निदेशालय की स्थापना से शहरी विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन में गति और सामंजस्य आने की उम्मीद है, जिससे आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित