हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी : मेल मिलने के बाद खाली कराया गया परिसर, पुलिस कर रही छानबीन

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया

हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी : मेल मिलने के बाद खाली कराया गया परिसर, पुलिस कर रही छानबीन

सेशन कोर्ट में बम ब्लास्ट की दो बार धमकी के बाद इस बार राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हाईकोर्ट प्रशासन के आधिकारिक मेल आईडी पर यह मेल भेजा गया है। धमकी की जानकारी मिलने के बाद एहतियातन सभी कोर्ट कक्ष खाली कराए गए हैं और मुकदमों की सुनवाई बंद कर दी गई है। वहीं सूचना पर पुलिस, एटीएस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है।

जयपुर। सेशन कोर्ट में बम ब्लास्ट की दो बार धमकी के बाद इस बार राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हाईकोर्ट प्रशासन के आधिकारिक मेल आईडी पर यह मेल भेजा गया है। धमकी की जानकारी मिलने के बाद एहतियातन सभी कोर्ट कक्ष खाली कराए गए हैं और मुकदमों की सुनवाई बंद कर दी गई है। वहीं सूचना पर पुलिस, एटीएस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं पुलिस की तकनीकी टीम ईमेल भेजे जाने वाली सिस्टम की आईपी एड्रेस से पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार अनजान मेल आईडी से हाईकोर्ट प्रशासन के मेल आईडी पर यह धमकी भरा ई-मेल किया गया है। यह पहली बार नहीं है जब अदालत में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई हो, हाल ही में दो बार शहर की निचली अदालत में भी बम रखे जाने की सूचना ई-मेल पर भेजी गई थी। इसके अलावा आए दिन शहर के विभिन्न स्कूलों में बम होने के धमकी भरे मेल आते रहे हैं। सुखद बात है कि आज तक कहीं धमका नहीं हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत