जल संसाधन विभाग में एसीआर भरने की प्रक्रिया तय, उच्च अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

एसीआर भरकर जल संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष को भेजना होगा

जल संसाधन विभाग में एसीआर भरने की प्रक्रिया तय, उच्च अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

जल संसाधन विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन (एसीआर) भरने की प्रक्रिया का नया चैनल निर्धारित किया है

जयपुर। जल संसाधन विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन (एसीआर) भरने की प्रक्रिया का नया चैनल निर्धारित किया है। इस आदेश के तहत विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों के एसीआर को उच्च अधिकारियों के स्तर पर स्वीकार और स्वीकृत किया जाएगा।

मुख्य अभियंता, सीएडी (पूर्व) जयपुर के अधीन कार्यरत कोटा संभाग के कार्मिकों के एसीआर अब मुख्य अभियंता, जल संसाधन संभाग कोटा के स्तर पर भरे जाएंगे। वहीं, मुख्य अभियंता कार्यालय में कार्यरत शीघ्रलिपिक, निजी सहायक, अतिरिक्त निजी सहायक एवं वाहन चालक संवर्ग के लिए मुख्य अभियंता ही प्रतिवेदक, समीक्षक और स्वीकारकर्ता अधिकारी होंगे। जिला परिषद, पंचायत समिति एवं बीबीएमबी में कार्यरत कर्मचारियों को अपने विभागीय नियमों के तहत एसीआर भरकर जल संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष को भेजना होगा। विधि, लेखा, सांख्यिकी एवं आईटी संवर्ग के कार्मिकों की रिपोर्टें उनके पैतृक विभागों में समीक्षा के बाद स्वीकृति के लिए भेजी जाएंगी। जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कार्यालय का स्थानांतरण या समापन होता है तो उसके लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

15 मार्च से सरसों-चना की एमएसपी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन, 25 मार्च से शुरू होगी खरीद 15 मार्च से सरसों-चना की एमएसपी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन, 25 मार्च से शुरू होगी खरीद
रबी-2026 में सरसों और चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद प्रक्रिया राज्य में शुरू हो रही। कोटा, अजमेर,...
ग्रेटर नोएडा में फिर एक सुसाइड...25 वर्षीय MBA छात्रा ने बहुमंजिला सोसाइटी में कूदकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई चौकाने वाली वजह
सेहत में सुधार के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एसएमएस से डिस्चार्ज, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर इस वर्ष भी राजस्थान दिवस का होगा भव्य आयोजन, 14 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से दुबई की दो फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान 
भारत का शुक्रिया! 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने टेक्सस में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ किया 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी का ऐलान
चीनी वैज्ञानिकों ने विकसित किया ‘मॉलिक्यूलर ब्रिज’, रक्त कैंसर उपचार में मिलेगी बड़ी सफलता