प्रदेश में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन : प्रक्रिया बनेगी अधिक पारदर्शिता, दक ने कहा- इस पहल से समितियों के गठन की गति होगी तेज

ऑनलाइन व्यवस्था से लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित होगी

प्रदेश में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन : प्रक्रिया बनेगी अधिक पारदर्शिता, दक ने कहा- इस पहल से समितियों के गठन की गति होगी तेज

दक ने बताया कि अब तक पैक्स गठन के लिए निरीक्षकों को लक्ष्य दिए जाने, क्षेत्रीय सर्वे कर व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करने और प्रस्ताव भेजने जैसी कार्रवाईयां मैनुअल रूप से होती थीं।

जयपुर। राज्य सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में एक और अहम कदम उठाते हुए ग्राम सेवा सहकारी समितियों (पैक्स) के गठन की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने जानकारी देते हुए बताया कि अब निरीक्षकों को लक्ष्य प्रदान करने से लेकर समितियों के गठन की स्वीकृति जारी करने तक की समस्त कार्रवाई ऑनलाइन होगी। इस पहल से नई समितियों के गठन की गति तेज होगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।

दक ने बताया कि अब तक पैक्स गठन के लिए निरीक्षकों को लक्ष्य दिए जाने, क्षेत्रीय सर्वे कर व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करने और प्रस्ताव भेजने जैसी कार्रवाईयां मैनुअल रूप से होती थीं। इसके कारण कई बार समितियों के गठन में देरी हो जाती थी। लेकिन नई ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से यह पूरा काम त्वरित और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगा। 

उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सहयोग से जीएसएस मॉड्यूल विकसित किया है, जिसे ‘राज सहकार पोर्टल’ पर लागू किया गया है। अधिकारियों और निरीक्षकों की सुविधा के लिए यूजर मैनुअल भी उपलब्ध कराया गया है। राज्य में 2 से 15 अक्टूबर तक सहकार सदस्यता अभियान चल रहा है। इस दौरान पैक्सविहीन ग्राम पंचायतों में नई समितियों का गठन प्रमुख गतिविधियों में शामिल है। ऑनलाइन व्यवस्था से लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित होगी।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि विभाग से जुड़े अधिकांश कार्य चरणबद्ध रूप से ऑनलाइन किए जा रहे हैं। हाल ही में समितियों की सदस्यता ग्रहण करने के लिए भी ऑनलाइन प्रणाली लागू की गई है। कोई भी 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का व्यक्ति, जो समिति क्षेत्र का निवासी है, एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन कर सदस्य बन सकता है। यह कदम सहकारिता क्षेत्र में कार्यकुशलता बढ़ाने और आमजन को त्वरित सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read More रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं