गर्मी के तीखे तेवर बरकरार, 48 डिग्री तक पारा पहुंचने के आसार 

तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही 

गर्मी के तीखे तेवर बरकरार, 48 डिग्री तक पारा पहुंचने के आसार 
प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

जयपुर। प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आसमान से गर्मी रूपी आग बरस रही है और लू के थपेड़ों ने आमजन को झुलसा दिया है। गर्मी का जयपुर सहित कई जिलों में कमोबेश यही हाल है। वहीं, राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी 48 घंटो में तापमान में 1 से 2 डिग्री और बढ़ोतरी होने और बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ में 11-13 जून अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री, भीषण लू, ऊष्णरात्री का दौर जारी रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। 

जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी आगामी तीन दिन अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री व हीटवेव व ऊष्णरात्री दर्ज होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेंघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर 14-15 जून से शुरू हो सकती है। जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी 15 जून को दोपहर बाद मेघगर्जन-आंधी, व हल्की बारिश होने के आसार हैं‌। वहीं बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में आगामी दो दिन तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई