राजस्थान में पहला साइबर सपोर्ट सेंटर जयपुर में शुरू, पीड़ितों को मिलेगा परामर्श और सहायता

र बीजू जॉर्ज जोसफ सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

राजस्थान में पहला साइबर सपोर्ट सेंटर जयपुर में शुरू, पीड़ितों को मिलेगा परामर्श और सहायता

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) यू. आर. साहू ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में फीता काटकर इस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया

जयपुर। राजधानी जयपुर में राजस्थान के पहले साइबर सपोर्ट सेंटर की शुरुआत हो गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) यू. आर. साहू ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में फीता काटकर इस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीजी साइबर क्राइम हेमंत प्रियदर्शी, जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यह सेंटर जयपुर पुलिस और एक निजी संस्था के सहयोग से स्थापित किया गया है।

सेंटर के उद्घाटन के दौरान डीजीपी साहू और अन्य अधिकारियों ने सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। यह सेंटर साइबर क्राइम या फ्रॉड के शिकार हुए पीड़ितों को काउंसलिंग और तकनीकी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से खोला गया है। यहां तैनात प्रोफेशनल साइबर एक्सपर्ट्स और काउंसलर पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उन्हें मानसिक सहयोग प्रदान करेंगे और उनकी समस्याओं को सुलझाने में मदद करेंगे।

सेंटर पर पीड़ितों को एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, विधिक सहायता की जानकारी और अन्य जरूरी कदमों के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा, अगर किसी पीड़ित की आपत्तिजनक फोटो, वीडियो या अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, तो उसे हटवाने की कानूनी प्रक्रिया भी पुलिस के सहयोग से यहीं से शुरू करवाई जाएगी।

डीजीपी यू. आर. साहू ने बताया कि यह प्रदेश का पहला ऐसा सेंटर है जो साइबर अपराध के शिकार हुए लोगों को न सिर्फ परामर्श देगा, बल्कि उनकी मदद के लिए एक सम्पूर्ण सहायता तंत्र उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और ऐसे में आम जनता को सतर्क और जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। पुलिस विभाग अब साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रोफेशनल्स की भर्ती कर रहा है ताकि बढ़ते साइबर अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके। इस सेंटर की स्थापना प्रदेश में साइबर सुरक्षा को एक नई दिशा देने की ओर बड़ा कदम मानी जा रही है।

Read More खेल विभाग ने महिला टीम के मामले में खेल परिषद से मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट : सीएम की फटकार, उच्चस्तर पर समाधान की कोशिश 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा