मौसम अपडेट : प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से मानसून विदा, 27 से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

राज्य में अगले दो दिन मौसम ड्राय रहने की प्रबल संभावना

मौसम अपडेट : प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से मानसून विदा, 27 से फिर शुरू होगा बारिश का दौर
टोंक, भीलवाड़ा में दोपहर को कुछ जगह बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि शेष सभी जिलों में आसमान साफ रहा।

जयपुर। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है। सिर्फ बांसवाड़ा, झालावाड़ के आंशिक हिस्सों से मानसून की आधिकारिक विदाई होनी बाकी है। मानसून की विदाई के साथ ही गर्मी ने भी तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इधर राज्य में आज और कल बारिश का दौर थमेगा। 27 सितंबर से एक नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी से आएगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, कल भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर से भी मानसून लौट गया। झालावाड़ और बांसवाड़ा के आंशिक हिस्सों से मानसून की विड्रॉल लाइन गुजर रही है। इधर, मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर भी थम गया है। कल पूरे प्रदेश में मौसम ड्राय रहा। टोंक, भीलवाड़ा में दोपहर को कुछ जगह बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि शेष सभी जिलों में आसमान साफ रहा।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले दो दिन मौसम ड्राय रहने की प्रबल संभावना है। वर्तमान में म्यांमार से लगने वाले बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। ये सिस्टम अगले 24 घंटों में तेज होकर लो-प्रेशर सिस्टम में तब्दील होगा। इससे 26 सितंबर के आसपास दक्षिणी ओडिशा व उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर और तेज होकर अवदाब यानी डिप्रेशन बनने की प्रबल संभावना है। इस सिस्टम का असर राजस्थान में 27 सितंबर की शाम से देखने को मिलेगा। पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी व दक्षिणी भागों मेघ गर्जन के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस सिस्टम का असर 3 अक्टूबर तक रहने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई