चाल, चरित्र की बात करने वाले निकले गलत, गहलोत ने कहा- राज्य में पुलिस एवं प्रशासन मिलकर चला रहे है माफिया 

स्थिति खराब हो गई 

चाल, चरित्र की बात करने वाले निकले गलत, गहलोत ने कहा- राज्य में पुलिस एवं प्रशासन मिलकर चला रहे है माफिया 
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि चाल, चरित्र की बातें करने वाले गलत निकले।

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि चाल, चरित्र की बातें करने वाले गलत निकले। गहलोत ने कहा कि राजस्थान ही नहीं, पूरे देश में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों के मामले सामने आ रहे हैं, इनका चाल, चरित्र एवं चेहरे का नारा पीछे रह गया। यह लोग गलत निकले। 

गहलोत ने अवैध बजरी कारोबार पर कहा कि राज्य में खुले आम पुलिस एवं जिला प्रशासन मिलकर माफिया को चला रहे हैं, जिससे स्थिति खराब हो गई और टोंक में बजरी माफिया द्वारा पुलिसकर्मी और यहां पुलिसकर्मी के पुत्र की हत्या जैसी घटनाएं हो गईं। गहलोत ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को नसीहत देते हुए कहा कि वह घूमना-फिरना बंद करके जनता की सुनवाई करें, विपक्ष की बात सुनें और मीडिया में आने वाली खबरों पर ध्यान दें, तो उन्हें बिगड़ी व्यवस्थाओं और जनता की भावना पता चलेगी। इससे पहले उन्होंने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष भैरुलाल चौधरी के साथ चित्तौडगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उनके हालचाल जाने। यहां से वह प्रतापगढ़ संविधान बचाओ रैली के लिए निकल गए। चित्तौडग़ढ़ जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

 

Read More ट्रेलर हादसे से शोक की लहर, कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत