राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 44 अपात्र लाभार्थियों को जारी किया नोटिस, हजारों परिवारों ने खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाया अपना नाम 

हजारों परिवारों द्वारा ने अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाया

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 44 अपात्र लाभार्थियों को जारी किया नोटिस, हजारों परिवारों ने खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाया अपना नाम 

राजस्थान सरकार द्वारा गत तीन दिसम्बर से चलाये जा रहे गिव अप अभियान के तहत जयपुर जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 44 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया है

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा गत तीन दिसम्बर से चलाये जा रहे गिव अप अभियान के तहत जयपुर जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 44 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया है। जिला रसद अधिकारी त्रिलोकचंद मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार कार्यालय जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम द्वारा 23 अपात्र लाभार्थियों एवं जिला रसद अधिकारी जयपुर द्वितीय द्वारा 21 अपात्र लाभार्थियों सहित कुल 44 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी किये गये हैं।

गिव अप अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा सूची की निष्कासन श्रेणी में सम्मिलित परिवार यथा ऐसे परिवार जिनमें कोई भी एक सदस्य सरकारी, अर्द्ध सरकारी, स्वायत्तशासी संस्थाओं में नियमित कर्मचारी या अधिकारी हो अथवा 1 लाख रुपये वार्षिक से अधिक पेंशन प्राप्त करता हो अथवा जिसके सभी सदस्यों की कुल आय 1 लाख रुपये वार्षिक से अधिक हो या निजी चौपहिया वाहन धारक या आयकरदाता हो सम्मिलित है, को प्रेरित कर खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम स्वेच्छा से पृथक करवाए जाने हेतु आवेदन करवाया जा रहा है।

शहर में अब तक हजारों परिवारों द्वारा गिव अप अभियान के अन्तर्गत आवेदन कर अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाया गया है। पूर्व में उक्त अभियान की अन्तिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी परन्तु वर्तमान में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा उक्त अवधि को 28 फरवरी 2025 तक बढ़ाया जाकर अपात्र व्यक्तियों को स्वेच्छा से अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाये जाने हेतु अवसर प्रदान किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

960 करोड़ घोटाला : IAS सुबोध अग्रवाल को भेजा जेल, एसीबी ने मांगा था 2 दिन का रिमांड 960 करोड़ घोटाला : IAS सुबोध अग्रवाल को भेजा जेल, एसीबी ने मांगा था 2 दिन का रिमांड
जल जीवन मिशन में 960 करोड़ रुपए के कथित घोटाले के मामले में एसीबी ने आईएएस सुबोध अग्रवाल को कोर्ट...
रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप
हाईकोर्ट का नीट पीजी काउंसलिंग पर अहम आदेश : अन्य राज्यों के आरक्षित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सीटें भरने के उद्देश्य से न्यूनतम योग्यता मानकों से नहीं किया जा सकता समझौता
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, 11 लोगों की मौत; धमाके से मची अफरा-तफरी
शिक्षक भर्ती में अधिक अंक होने के बावजूद चयन नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- अभ्यावेदन तय करें
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें